एक्सप्लोरर

72 Hoorain को मिला था ‘ए’ सर्टिफिकेट, ट्रेलर की रिलीज पर रोक को लेकर CBFC ने कहा, 'भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं'

ऐसी खबरें थीं कि 72 Hoorain के ट्रेलर को सीबीएफसी ने रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन अब इस मामले में सीबीएफसी का बयान सामने आया है. सीबीएफसी का कहना है कि ट्रेलर को रिजेक्ट नहीं किया गया.

72 Hoorain: आतंकवाद और ब्रेनवॉश एजेंडा का पर्दाफाश करती फिल्म ‘72 हूरें’ (72 Hoorain) को लेकर विवाद लगातार जारी है. हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म के मेकर्स को CBFC की तरफ से झटका लगा है और सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रेलर को हरी झंडी देने से इनकार कर दिया था. हालांकि अब इस पूरे मामले पर सेंसर बोर्ड का भी पक्ष सामने आया है. सेंसर बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर को रिजेक्ट नहीं किया गया था बल्कि फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया था. सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर रिजेक्ट करने की खबरों को भ्रामक बताते हुए इसका खंडन किया है.

फिल्म को दिया गया था ए सर्टिफिकेट-सेंसर बोर्ड

वहीं सेंसर बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नोटिस के साथ फिल्म के मेकर्स को तय प्रक्रिया के मुताबिक जरूरी दस्तावेज दाखिल कराने की मोहलत भी दी गई थी. जिसके बाद एडिटिंग के साथ इस ट्रेलर को रिलीज करने की अनुमति दी जानी थी. वहीं बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि नोटिस पर अभी तक मेकर्स की कोई प्रतिक्रिया बोर्ड को नहीं मिली है.

फिल्म का ट्रेलर डिजिटली किया गया रिलीज

दरअसल, फिल्म 72 हूरें में आतंकवाद और भोले-भाले लोगों के ब्रेनवॉश जैसे मुद्दों को बेहद मुखरता के साथ उठाया गया है. इस फिल्म के संवेदनशील विषय को लेकर पहले ही अलग-अलग तबकों से अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. हालांकि सेंसर बोर्ड से ट्रेलर रिलीज की परमिशन ना मिलने के बाद भी मेकर्स पीछे नहीं हटे थे और इस फिल्म का ट्रेलर डिजिटली रिलीज कर दिया गया.

पैसे कमाने के लिए नहीं बनाई फिल्म-मेकर्स

फिल्म को लेकर मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म उन्होंने पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर लोगों का ध्यान खींचने के लिए बनाई है. वहीं अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर छिड़े विवाद में CBFC ने भी अपना पक्ष सामने रख दिया है.

यह भी पढ़ें-

'अविनाश सचदेवा ने दिया था धोखा, डिप्रेशन में चली गई थी', Palak Purswani ने किया खुलासा, बताया मुश्किल दौर में किसने दिया साथ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम किसी तोहफे से कम नहीं हो', अहान पांडे ने अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की Unseen तस्वीरें
अहान पांडे ने 'सैयारा' की को-स्टार अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर लिखा खास नोट
क्रेन से लटकी SUV पलटी और..., 'गनमास्टर G9' की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, Video वायरल
'गनमास्टर G9' के सेट पर कार फ्लिप स्टंट में बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, Video वायरल
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, अब बनेगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, बस कमाने होंगे इतने करोड़
'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, क्या बन पाएगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget