एक्सप्लोरर

72 Hoorain: '72 हूरें के ट्रेलर पर 'सेंसर' का संकट, जानिए क्यों CBFC ने ट्रेलर को पास करने से किया मना

72 Hoorain Trailer: फिल्म ‘72 हूरें’ के ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने पास करने से मना कर दिया है. CBFC के इस फैसले को लेकर मेकर्स ने कहा कि वो मामले को उच्च अधिकारियों तक ले जाएंगे.

72 Hoorain Movie: धर्मांतरण, आतंकी साजिश और भोले-भाले लोगों के ब्रेनवॉश के बैकग्राउंड में बनी फिल्म ‘72 हूरें’ (72 Hoorain) पर सेंसर बोर्ड की तरफ से संकट पैदा हो गया है. इस फिल्म के ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने पास करने से साफ इनकार कर दिया है.

CBFC के इस फैसले के बाद एक बार फिर फ्रीडम ऑफ एक्सप्रैशन और फ्रीडम ऑफ स्पीच जैसे मुद्दों पर बहस शुरू हो गई है. अब फिल्म के मेकर्स CBFC के फैसले के खिलाफ सूचना और प्रसारण मंत्रालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं.

CBFC ने फिल्म के ट्रेलर को किया रिजेक्ट
गौरतलब है कि CBFC की ये जिम्मेदारी होती है कि वो दर्शकों के मद्देनज़र ये सुनिश्चित करें कि फ़िल्मों को‌ लेकर वो तय मानकों का पालन करेंगे. ऐसे में ये बेहद हैरान कर देने वाला फैसला है कि जिस CBFC ने फ़िल्म '72 हूरें' को रिलीज़ के लिए हरी झंडी दिखा दी है. अब उसी सीबीएफ़सी ने फ़िल्म के ट्रेलर को पास करने से साफ़ इनकार कर दिया है.

मामले को इस मंत्रालय तक ले जाएंगे मेकर्स 
वहीं फिल्म के ट्रेलर को रिजेक्ट करने के फैसले से ना सिर्फ मेकर्स बल्कि पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है. फ़िल्म के मेकर्स का कहना है कि वो इस मसले को उच्च अधिकारियों के सामने लेकर जाएंगे. साथ ही इसे सूचना और प्रसारण मंत्रालय तक भी पहुंचाएंगे और संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करेंगे कि वो इस मामले में दखल देते हुए सीबीएफ़सी के आला अधिकारियों से सफ़ाई मांगे.

7 जून को फिल्म रिलीज करने का किया गया था ऐलान
'72 हूरें' के ट्रेलर में आतंकवाद की काली दुनिया की झलक देख‌ने को मिलती है. बता दें कि दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके संजय पूरण सिंह चौहान द्वारा निर्देशित फ़िल्म '72 हूरें' का ट्रेलर डिजिटली रिलीज़ किया जाएगा, जबकि इस फ़िल्म को 7 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ करने का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. इस फ़िल्म का निर्माण गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर और अनिरुद्ध दवे ने मिलकर किया है. जबकि अशोक पंडित इस फ़िल्म के सह-निर्माता हैं.

यह भी पढ़ें-

Satyaprem Ki Katha Box Office Prediction Day 1: पर्दे पर फिर चलेगा कार्तिक-कियारा की जोड़ी का जादू, जानिए पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget