एक्सप्लोरर

पांच वजहें जो आमिर खान की 'दंगल' को सलमान की 'सुल्तान' से अलग है बनाती हैं

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'दंगल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. शुरूआत से ही इस फिल्म की तुलना सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' से हो रही है क्योंकि दोनों ही फिल्म कुश्ती पर बनी हैं. लेकिन दंगल देखने के बाद पता चलता है कि इन दोनों फिल्मों की कोई तुलना ही नहीं है.आज हम आपको यहां बता रहे है कि वो पांच वजहे जो 'दंगल' को बनाती है 'सुल्तान' से बिल्कुल अलग-

1. 'सुल्तान' लव स्टोरी है, 'दंगल' बायोपिक 

आमिर खान की 'दंगल' और सलमान खान की 'सुल्तान' दोनों फिल्में कुश्ती पर बनी जरूर हैं लेकिन इनकी कहानी बिल्कुल अलग है. 'सुल्तान' में लव स्टोरी दिखाई गई है जबकि 'दंगल' बायोपिक है और इसमें वास्तविक कहानी दिखाई गई है.

Dangal, Sultan, Salman Khan, Aamir Khan, Dangal Movie Review

जहां 'सुल्तान' पूरी तरह मसाला फिल्म है वहीं 'दंगल' को ज्यादा फिल्मी नहीं बनया  गया है, इसमें सब कुछ देखने में भी रियलिस्टिक लगता है और यही वजह 'दंगल' को बहुत अलग बनाती है. 'दंगल' को डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस तरह परदे पर उकेरा है कि हर सीन, हर एक्सप्रेशन, हर डायलॉग सब रियलिस्टिक लगते हैं. फिल्मी मसाला ना होते हुए भी दो घंटे 50 मिनट की ये फिल्म आपको बांधे रखती है.

2. 'सुल्तान' में सलमान के लटके-झटके हैं जबकि 'दंगल' रियलिस्टिक है

Dangal, Sultan, Salman Khan, Aamir Khan, Dangal Movie Review

'सुल्तान' मसालेदार फिल्म थी और सलमान खान के अंदाज और लटकों-झटकों से भरी हुई थी. ‘सुल्तान’ में सलमान ख़ान को देखते समय हमेशा ही ये दिमाग में रहता है कि ये सलमान खान हैं, सुपरस्टार हैं. जबिक आमिर खान ने महावीर सिंह फोगट की भूमिका के लिए खुद को पूरी तरह बदल लिया है. आमिर खान इसमें हरियाणवी बोलते हैं, उनकी तोंद निकली हुई है, उनकी चाल-ढ़ाल, बोली, रंग-रूप सब कुछ बदला हुआ है.

3. 'दंगल' में कुश्ती के कुछ शॉट्स और सीन्स हैं सांसे थमा देने वाले 

कुश्ती पर ये दोनों फिल्में बनीं हैं अगर उसकी कुश्ती के सीन और शॉट्स की बात करें तो इस मामले में 'दंगल के सामने 'सुल्तान' कहीं भी नहीं टिकती.

Dangal, Sultan, Salman Khan, Aamir Khan, Dangal Movie Review

सुल्तान में कुश्ती के जो भी सीन देखने को मिले थे वो बहुत कम समय के लिए थे और बारीक नहीं थे. जबकि दंगल में सेकेंड हाफ की पूरी फिल्म में ही कुश्ती दिखाई गई है और वो इस तरीके से दिखाया गया है कि दर्शकों को समझ भी आता है और दिलचस्पी भी बनी रहती है.

4. 'दंगल' में आमिर नहीं गीता-बबीता हैं फिल्म की असली हीरो

'सुल्तान' में सलमान खान को ही हीरो दिखाया जाता है. फिल्म में अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं और बच्चें की वजह से वो गोल्ड मेडल जीतने से चूक जाती है. कुश्ती छोड़ देने वाले 'सुल्तान' फिर अखाड़े में उतरते हैं और आखिर में मेडल जीतकर हीरो बन जाते हैं. जबकि दंगल में आमिर खान के होते हुए भी इस फिल्म का पूरा फोकस गीता और  बबीता पर है और वही फिल्म की असली हीरो हैं. फिल्म कहीं भी भटकती नहीं है.

5. म्यूजिक ‘सुल्तान’ को इंटरटेनिंग बनाने के लिए इसमें करीब 6 गाने हैं. इसमें 'बेबी को बेस पसंद है' और '440 बोल्ट' में जबरदस्त सलमान खान के लटके-झटके दिखाए हैं. लेकिन 'दंगल' में सिर्फ तीन गाने हैं और उन्हें भी अलग से नहीं डाला गया है वो कहानी के बैंकग्राउंड में चलते हैं. दंगल के गाने दमदार हैं. इसमें ‘हानिकारक बापू’, ‘धाकड़’ और ‘गिल्हेरियां’ पहले ही पॉपुलर हो चुके हैं. अरिजित सिंह की आवाज में एक गाना है ‘नैना’ जो रूला जाता है. Dangal, Sultan, Salman Khan, Aamir Khan, Dangal Movie Review

'दंगल' इस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. 'दंगल' में एक मैसेज भी दिया है कि लड़कियों को कभी भी लड़कों से कम नहीं आंका जाना चाहिए. जैसा कि फिल्म में एक डायलॉग भी है ‘गोल्ड तो गोल्ड होता है छोरा लावे या छोरी…’. तो अगर आप भी काफी समय से किसी अच्छी फिल्म का इंतजार कर रहे थे तो आप वीकेंड पर ये फिल्म इन्जॉय कर सकते हैं. यहां देखें- मूवी रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
दीपिका पादुकोण पर Spirit के प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, कहा- 10% मुनाफा मांगा था, बाद में कहानी लीक कर दी
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget