एक्सप्लोरर

2019 होगा आलिया भट्ट के लिए खास, करीना-दीपिका को पीछे छोड़ बनेंगी नंबर वन !

साल 2019 में आलिया भट्ट एक बड़ी एक्ट्रेस बनकर उभर सकती हैं. इस साल आलिया भट्ट की एक या दो नहीं बल्कि चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं. खास बात ये है कि ये चारों ही फिल्में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और सभी फिल्मों के साथ नामी निर्देशकों का नाम जुड़ा है.

साल 2018 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए काफी अच्छा था, लेकिन बीते साल में इस बात का फैसला करना बड़ा मुश्किल है कि आखिर कौनसी एक्ट्रेसेस नंबर वन रही और कौन सी नहीं. जहां एक तरफ आलिया भट्ट की राजी ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए तो वहीं श्रद्धा कपूर की स्त्री को भी फैंस ने खूब पसंद किया. दीपिका पादुकोण की पद्मावत हो या फिर नीना गुप्ता की बधाई हो या फिर हम बेबो करीना कपूर खान की वीरे दी वेडिंग की बात करें. इन सभी फिल्मों को फैंस ने खूब पसंद किया और सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. अब ऐसे में किसी एक एक्ट्रेस को नंबर वन चुनना जरा मुश्किल है, लेकिन इस साल शायद फैंस को इस बात का फैसला करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. इस साल में आलिया भट्ट एक बड़ी एक्ट्रेस बनकर उभर सकती हैं. इस साल आलिया भट्ट की एक या दो नहीं बल्कि चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं. खास बात ये है कि ये चारों ही फिल्में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और सभी फिल्मों के साथ नामी निर्देशकों का नाम जुड़ा है. आलिया भट्ट के पास हैं ये 5 बड़ी फिल्में 2019 होगा आलिया भट्ट के लिए खास, करीना-दीपिका को पीछे छोड़ बनेंगी नंबर वन ! आलिया भट्ट की फिल्मों के रिलीज का ये दौर साल की शुरुआत से शुरू होगा और अंत तक चलेगा. आलिया की पहली फिल्म है जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' जो 14 फरवरी को रिलीज होगी. फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है और दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है. फिल्म में आलिया के साथ पहली बार रणवीर सिंह नजर आएंगे. दूसरा प्रोजेक्ट है अभिषेक वर्मन की 'कलंक' , जो अप्रैल में रिलीज होगी. इस साल की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में 'कलंक' भी शामिल है. फिल्म अपनी स्टारकास्ट को लेकर पहले से ही सुर्खियों में है. इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित करीब 21 साल बाद साथ में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे.2019 होगा आलिया भट्ट के लिए खास, करीना-दीपिका को पीछे छोड़ बनेंगी नंबर वन ! तीसरी फिल्म है धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'. इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे. ये करण जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म की कहानी लिखने में डायरेक्टर अयान मुखर्जी को 6 साल लग गए. इसलिए इस फिल्म को एक नहीं बल्कि दो पार्ट्स में बनाया और रिलीज किया जाएगा. हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कुछ साफतौर पर नहीं कहा गया है. 2019 होगा आलिया भट्ट के लिए खास, करीना-दीपिका को पीछे छोड़ बनेंगी नंबर वन ! ..और चौथी फिल्म है करण जौहर की पीरियड फिल्म 'तख्त'. अभी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर साफ नहीं हो पाया है कि इसे कब रिलीज किया जाएगा. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म इस साल के अंत या 2020 की शुरुआत में रिलीज की जा सकती है. फिल्म में आलिया भट्ट नजर आ रही हैं और उनके साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी. इसके अलावा भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी. इसके अलावा आलिया भट्ट के पास पापा महेश भट्ट की 'सड़क 2' भी आलिया भट्ट के पास है. हालांकि ये फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी. फिल्म में पूजा भट्ट, संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. इस फिल्म को महेश भट्ट डायरेक्ट करेंगे. बाकी एक्ट्रेसेस के पास हैं ये फिल्में वहीं, आलिया के अलावा अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बात करें तो इनमें करीना कपूर खान हैं जिनके पास दो फिल्में हैं. एक है राज मेहता की 'Good News' जो कि अक्षय कुमार के साथ है. दूसरी फिल्म है करण जौहर की 'तख्त' जो इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है. दूसरी ओर दीपिका पादुकोण के पास भी एक फिल्म है 'छपाक'. मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन से प्रेरित है. फॉक्स स्टार की इस परियोजना में विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे. 2019 होगा आलिया भट्ट के लिए खास, करीना-दीपिका को पीछे छोड़ बनेंगी नंबर वन ! दीपिका के बाद कंगना रनौत के पास इस साल दो फिल्में हैं जो कि साल की शुरुआत में रिलीज हो जाएंगी. पहली फिल्म है 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' जो कि इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज होगी. दूसरी फिल्म है 'मेंटल है क्या' जो कि मार्च में रिलीज होगी. इसके बाद फिलहाल कंगना के पास कोई और प्रोजेक्ट नहीं हैं. इन तीनों के अलावा कैटरीना कैफ के पास सिर्फ एक फिल्म है 'भारत', श्रद्धा कपूर भी सायना नेहवाल की बायोपिक में व्यस्त हैं, कृति सेनन के पास भी एक फिल्म है. इसके अलावा विद्या बालन NTR की बायोपिक में नजर आएंगी. प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर के पास भी एक-एक प्रोजेक्ट है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget