एक्सप्लोरर

BOX OFFICE पर 2.0 की ताबड़तोड़ कमाई जारी, पांच दिन में कमाए इतने करोड़

फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए करीब 13 करोड़ रुपए कमाए हैं. अगर फिल्म की अब तक की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक करीब 111 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. ध्यान रहे कि कमाई के ये आंकड़े केवल हिंदी डब के हैं. फिल्म ने पहले दिन 20.25 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी और फिल्म ने कुल 18 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म ने तीसरे दिन कमाई में बढ़त हासिल करते हुए 25 करोड़ रुपए की कमाई की और रविवार को रिकॉर्ड कमाई करते हुए फिल्म ने 34 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इसके बाद सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ रुपए की कमाई की. इस हिसाब से अगर शुरुआती 5 दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक करीब 111 करोड़ रुपए कमा चुकी है.  वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की 4 दिन की कमाई का आंकड़ा फिल्म मेकर्स ने सोमवार को शेयर किया. फिल्म ‘2.0’ के निर्माताओं ने खुलासा किया कि उनकी फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. शंकर की साल 2010 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एंथिरन' का सीक्वल '2.0' लायका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. यह 20 नवंबर को तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई थी. '2.0' में रजनीकांत तीन अलग-अलग अवतारों में हैं. वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अक्षय की यह दक्षिण की पहली फिल्म है और इसमें वह खलनायक की भूमिका में हैं, जो 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी हैं. फिल्म में रजनीकांत एक वैज्ञानिक और एक रोबोट की भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget