एक्सप्लोरर

#10yearchallenge के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रियंका, निक संग ये तस्वीर हो रही वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों #10yearchallenge जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है. इस चैलेंज को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स भी जमकर बनाए जा रहे हैं. इन मीम्स में बॉलीवुड के नामी स्टार्स को ट्रोल किया जा रहा है जिनमें अनिल कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा सभी शामिल हैं.

#10yearchallenge: सोशल मीडिया पर इन दिनों #10yearchallenge जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है. इस चैलेंज को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स भी जमकर बनाए जा रहे हैं. इन मीम्स में बॉलीवुड के नामी स्टार्स को ट्रोल किया जा रहा है जिनमें अनिल कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा सभी शामिल हैं. हम आपको बता रहे हैं कि आखिर ये चैलेंज क्या है और स्टार्स को किस तरह से ट्रोल किया जा रहा है. इस चैलेंज की सबसे मजेदार बात ये है कि इसमें सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि राजनीतिक जगत के लोग भी आपस में एक दूसरे को ट्रोल करते दिख रहे हैं. क्या है ये चैलेंज #10yearchallenge के साथ हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के बड़े सितारे बता रहे हैं कि पिछले दस सालों में उनका लुक कितना बदल गया है. ये चैलेंज सिर्फ सितारे ही नहीं ले रहे बल्कि आम लोग भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इस ट्रेंड के तहत लोग दो तस्वीरों का कोलाज शेयर कर रहे हैं. एक तस्वीर दस साल पहले की और दूसरी तस्वीर अभी की. दोनों तस्वीरों के जरिए सितारों से लेकर आम पब्लिक तक सब अपनी ट्रांसफॉर्मेंशन दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. आगे देखिए उन सितारों की तस्वीरें जिन्होंने ये चैलेंज लिया और अपनी तस्वीरें शेयर कीं. यहां देखें कुछ चर्चित MEMES  अनिल कपूर को अक्सर सोशल मीडिया पर ये कहकर ट्रोल किया जाता है कि उनकी उम्र बढ़ती ही नहीं है और वो हमेशा ही यंग नजर आते हैं. #10yearchallenge के तहत भी उन्हें यही कहकर ट्रोल किया जा रहा है कि आज के अनिल कपूर और आज से 10 साल पहले के अनिल कपूर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. #10yearchallenge के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रियंका, निक संग ये तस्वीर हो रही वायरल अनिल कपूर के साथ -साथ उनका भतीजा अर्जुन कपूर भी ट्रोल हो रहा है. नीचे दी गई तस्वीर में  आप देख सकते हैं कि एक तस्वीर में मलाइका अरोड़ा अपने पूर्व पति अरबाज खान के साथ नजर आ रहे हैं. तो वहीं दूसरी तस्वीर में मलाइका अर्जुन के साथ नजर आ रहे हैं. #10yearchallenge के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रियंका, निक संग ये तस्वीर हो रही वायरल हाल ही में खुद से 15 साल छोटे निक जोनास संग शादी के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. निक जोनास उनसे 15 साल छोटे हैं इसलिए आज से 10 साल पहले वो काफी छोटे रहे होंगे. नीचे दी गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों के उम्र में काफी फर्क है औऱ जब प्रियंका मिस वर्ल्ड बनीं थी तो निक काफी यंग थे. #10yearchallenge के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रियंका, निक संग ये तस्वीर हो रही वायरल ये हैं कुछ और मजेदार मीम्स  #10yearchallenge के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रियंका, निक संग ये तस्वीर हो रही वायरल #10yearchallenge के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रियंका, निक संग ये तस्वीर हो रही वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget