एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: '102 नॉट आउट' ने की ठीकठाक कमाई, 'ओमेर्ता' को नहीं मिले दर्शक, जानें कलेक्शन

इन दोनों ही फिल्मों को हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ की वजह से भारी नुकसान हुआ है.

नई दिल्ली: बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में दो फिल्में '102 नॉट आउट' और 'ओमेर्ता' रिलीज हुईं हैं और दोनों ही फिल्म कमाई के मामले में कुछ खास नहीं कर पा रही हैं. इन दोनों ही फिल्मों को हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ की वजह से भारी नुकसान हुआ है. दोनों ही फिल्मों की कमाई पर ये हॉलीवुड फिल्म भारी पड़ी है. मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने इन दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट' ने पहले दिन शुक्रवार को 3.52 करोड़, दूसेर दिन शनिवार को 5.53 करोड़ और रविवार को 7.60 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर ये फिल्म तीन दिनों में 16.65 करोड़ कमा चुकी है. इस फिल्म में बिग बी 102 वर्षीय पिता के किरदार में हैं और ऋषि कपूर उनके 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में हैं.  फिल्म को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया है.एबीपी न्यूज़ की समीक्षा के मुताबिक अगर आपने काफी समय से अपने माता पिता के साथ कोई फिल्म ना देखी हो तो '102 नॉट आउट' उनके साथ देखने जा सकते हैं. उम्र कोई दायरा नहीं बल्कि उससे परे है, जीवन जीना आना चाहिए. फिल्म के डायलॉग्स भी काफी  अच्छे हैं.  यहां पढें रिव्यू- : मजेदार है अमिताभ और ऋषि कपूर की ये फिल्म वहीं, राजकुमार राव की फिल्म 'ओमेर्ता' को अच्छी रेटिंग मिली है लेकिन फिर भी ये फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ नहीं खींच पाई है. इस फिल्म ने तीन दिनों में 2.63 करोड़ की कमाई की है. 'ओमेर्ता' फिल्म ऐसे शख्स के जीवन पर आधारित है जो पढ़ा-लिखा है लेकिन जेहाद और धर्म के नाम पर उसका ब्रेन वॉश कर दिया जाता है. निर्देशक हंसल मेहता इस फिल्म पर पिछले करीब 12 साल से काम कर रहे थे और अब जाकर उनका ये प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो सका है. पढ़ें रिव्यू बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ये फिल्में आगे भी ठीकठाक कमाई कर सकती हैं लेकिन एवेजर्स की वजह से इन्हें आगे भी नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं एवेंजर्स फिल्म दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget