एक्सप्लोरर

बॉलीवुड फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग को लेकर नई गाइडलाइंस जारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंडस्ट्री के तमाम निर्माता और निर्देशकों से जुड़े संगठनों के साथ एक बैठक कर शूटिंग के वक्त तमाम सावधानियां बरतने की ताकीद दी थी. ऐसे में अब इंडस्ट्री को लेकर नये कदम उठाये जाने का ऐलान किया गया है.

मुम्बई : कोरोना की नई लहर से बॉलीवुड भी कम परेशान नहीं है. मुम्बई में वीकएंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के चलते बड़े पैमाने पर फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग प्रभावित हो रही हैं. इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंडस्ट्री के तमाम निर्माता और निर्देशकों से जुड़े संगठनों के साथ एक बैठक कर शूटिंग के वक्त तमाम सावधानियां बरतने की ताकीद दी थी. ऐसे में अब इंडस्ट्री को लेकर नये कदम उठाये जाने का ऐलान किया गया है.

इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने ए एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्मों, टीवी सीरियल्स व वेब शोज़ की शूटिंग को लेकर नये गाइडलाइंस जारी करते हुए इन्हें सख्ती से लागू करने का संकेत दिया है. इन नये गाइलाइंस के मुताबिक:

- भीड़ वाले सीन्स और बड़ी संख्या में डांस वाले गानों की शूटिंग की इजाजत नहीं होगी.

- शूटिंग के सेट्स पर, प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े तमाम दफ्तरों में लोगों को लगातार मास्क पहनने रखना अनिवार्य होगा.

- FWICE ने सेट्स और प्रोडक्शन से जुड़ी जगहों पर गाइडलाइंस का पालन‌ कराने‌ और निगरानी रखने के लिए एक मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है.

- जारी किये गये दिशा-निर्देशों का उल्लंघन‌ करनेवाले किसी शख्स अथवा प्रोडक्शन यूनिट पर FWICE की ओर से दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

FWICE बी. एन. तिवारी‌ ने‌ एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा, "कोरोना‌ के चलते इंडस्ट्री की ओर से पहले ही तमाम तरह के‌ कदम उठाये गये हैं. मगर राज्य सरकार से हुई बातचीत के मद्देनजर हमने ये अतिरिक्त कदम उठाये हैं जो कोरोना के माहौल को देखते हुए बहुत ज़रूरी हैं."

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन का इंडस्ट्री ‌की‌ ओर से पालन किया जाएगा और इस दौरान किसी भी तरह की शूटिंग नहीं की‌ जाएगी. इस दौरान प्री और प्रोस्ट प्रोडक्शन‌ की गतिविधियों की भी इजाजत नहीं होगी."

उल्लेखनीय है कि FWICE द्वारा जारी नये दिशा-निर्देश पहले जारी किये गये स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के‌ अतिरिक्त होंगे जो कि 30 अप्रैल, 2021 तक लागू रहेंगे. महाराष्ट्र सरकार ने इसी तारीख तक कोरोना संबंधी गाइडलाइंस जारी किये हैं.

यह भी पढ़ें-

Anushka Sharma से लेकर Sanjana Ganesan तक, जानिए इंडियन क्रिकेटर्स की Hottest WAGs के बारे में बॉलीवुड फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग को लेकर नई गाइडलाइंस जारी

Taimur, इब्राहिम से लेकर Aryan Khan तक, ये स्टार किड्स हैं अपने पैरेंट्स के डिट्टो कॉपी, तस्वीरें देखें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल फिर होंगे साथ, सगाई तोड़ने पर बोलीं- 'गुमराह किया गया...'
पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल फिर होंगे साथ, सगाई तोड़ने पर बोलीं- 'गुमराह किया गया...'
बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
सारा तेंदुलकर का बर्थडे सेलिब्रेशन, भाभी और फैमिली संग मनाया जश्न, वाइफ के साथ दिखे सचिन
सारा तेंदुलकर का बर्थडे सेलिब्रेशन, भाभी और फैमिली संग मनाया जश्न, वाइफ के साथ दिखे सचिन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget