एक्सप्लोरर

'डिस्को डांसर', 'सौदागर' जैसी हिट फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर रहे मारूतिराव काले का कोरोना से निधन

स्वतंत्र आर्ट डायरेक्टर के रूप से 'ईमान धरम' उनकी पहली फिल्म थी. जिसके बाद उन्होंने 'डिस्को डांसर', 'कसम पैदा करनेवाले की', 'डांस डांस', 'कमांडो', 'अजूबा', 'सौदागर' जैसी तमाम बड़ी और हिट फिल्मों के लिए मुख्य आर्ट डायरेक्टर के तौर पर सेट्स डिजाइन किये थे.

मुम्बई : बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर रहे मारूतिराव काले का कोरोना के संक्रमण के चलते निधन हो गया. उन्होंने‌ मुम्बई के एक अस्पताल में दम तोड़ा. वे 92 साल के थे.

मारुतिराव काले ने 'दीवार', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'कभी कभी' 'दो अंजाने', 'रजिया सुल्तान', 'पाकिजा, 'शोर', 'पूरब और पश्चिम', 'मेरा साया', 'यादगार', 'जांबांज' जैसी फिल्मों के लिए बतौर असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर काम किया था. स्वतंत्र आर्ट डायरेक्टर के रूप से 'ईमान धरम' उनकी पहली फिल्म थी. जिसके बाद उन्होंने 'डिस्को डांसर', 'कसम पैदा करनेवाले की', 'डांस डांस', 'कमांडो', 'अजूबा', 'सौदागर' जैसी तमाम बड़ी और हिट फिल्मों के लिए मुख्य आर्ट डायरेक्टर के तौर पर सेट्स डिजाइन किये थे.


डिस्को डांसर', 'सौदागर' जैसी हिट फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर रहे मारूतिराव काले का कोरोना से निधन

मारुतिराव काले ने बॉलीवुड के लिए 100 से‌ भी ज्यादा फिल्मों के लिए बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया था. उल्लेखनीय है कि एक मशहूर आर्ट डायरेक्टर बनने से पहले मारूतिराव काले एक कार्पेंटर थे और एक कार्पेंटर के तौर पर उन्होंने कई फिल्मों के लिए काम किया था. उन्होंने 1960 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के लिए भी बतौर कार्पेंटर काम किया था.


डिस्को डांसर', 'सौदागर' जैसी हिट फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर रहे मारूतिराव काले का कोरोना से निधन

मारूतिराव काले की बेटी कल्पना काले और मीना काले ने‌ एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए बताया, "पापा को 7 मई को कोरोना से संक्रमित होने का पता चला था. ऐसे में हमने उन्हें मुम्बई के बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल में दाखिल कराया था. मगर उम्र के चलते वो कोरोना को मात नहीं दे सके और चल बसे. 26 और 27 मई की दरमियानी रात उनका अस्पताल में निधन हो गया."

मारूतिराव काले ने 1991 में रिलीज हुई सुभाष घई की हिट फिल्म 'सौदागर' के लिए भी सेट्स डिजाइन किये थे. सुभाष घई ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा, "मारुतिराव काले एक बेहद प्रतिभाशाली और दिग्गज  आर्ट डायरेक्टर थे. उनका यूं चला जाना बेहद दुखद है."

उल्लेखनीय है कि 1983 में प्रतिष्ठित 'लंदन फिल्म्स प्रोडक्शंस लिमिटेड' कंपनी ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर मारूतिराव काले की सेवाएं लीं थीं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
पैरोडी वीडियो से एक्टिंग की दुनिया में पुरव झा की एंट्री, ‘चार यार’ में दिखेगा नया अंदाज
पैरोडी वीडियो से एक्टिंग की दुनिया में पुरव झा की एंट्री, ‘चार यार’ में दिखेगा नया अंदाज
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget