एक्सप्लोरर

बॉलीवुड ने विमान हादसे को बताया भयानक त्रासदी, सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन समेत कई फिल्म कलाकारों ने एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे पर दु:ख प्रकट किया है.

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन समेत कई फिल्म कलाकारों ने एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे पर दु:ख प्रकट किया है. दुबई से 190 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों के साथ आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार रात भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान हवाईपट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा था और उसके दो हिस्से हो गए थे. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी.

अमिताभ बच्चन ने इस हादसे को ‘‘भयानक त्रासदी’’ करार दिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भयानक त्रासदी... केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे पर एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान भारी बारिश में उतरते समय रनवे से फिसल गया.. मैं प्रार्थना करता हूं.’’

शाहरुख ने ट्वीट किया, ‘‘मैं विमान के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं. अपने प्रियजन को गंवाने वाले शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं.’’

अक्षय ने भी हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया. उन्होंने कहा, ‘‘दिल दहलाने वाला समाचार. मैं एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं. मैं अपने प्रियजन को गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं.’’

अजय देवगन ने कहा, ‘‘एअर इंडिया विमान हादसे से व्यथित हूं. मैं विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के लिए प्रार्थना करता हूं और अपने प्रियजन को गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं.’’

अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट किया, ‘‘एअर इंडिया विमान हादसे के बारे में सुनकर दिल दहल गया. उन लोगों के दु:ख की कल्पना कीजिए, जो महीनों से विदेश में फंसे अपने प्रियजन के वापस आने का इंतजार कर रहे थे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘केवल शब्दों से चिंता जताने का कोई औचित्य नहीं है. अब एकजुट होने और उनके लिए कुछ करने का समय है. उन्हें आपकी आवश्यकता है. अपना योगदान दीजिए.’’

इनके अलावा अभिनेता महेश बाबू, अभिनेता संजय दत्त, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, संगीतकार ए आर रहमान, अभिनेत्री निमरत कौर और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन समेत कई कलाकारों ने इस त्रासदी पर दु:ख व्यक्त किया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 रुपये में चाय और 1600 में पेने पास्ता बेच रहे कपिल शर्मा, देखें दुबई वाले कैफे की इनसाइड फोटोज
500 रुपये में चाय, 1600 में पेने पास्ता, देखें कपिल के दुबई वाले कैफे की फोटोज
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 127 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 127 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 8 बजे का कलेक्शन
अजय देवगन के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, एक्टर की टीम ने बताई ये सच्चाई
अजय के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, टीम ने बताई ये सच्चाई

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget