एक्सप्लोरर

Sonali Bendre Cancer Journey: कैंसर सर्जरी के बाद सोनाली बेंद्रे का हाल जान रो पड़ेंगे आप

Sonali Bendre On Cancer Journey: सोनाली बेंद्रे ने बताया कि सर्जरी के बाद उनके शरीर पर 23-24 इंच लंबे गहरे निशान पड़ गए थे.

Sonali Bendre On Cancer Journey : कहते हैं विषम परिस्थितियां आपको और भी मजबूत बना देती हैं. बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को मात देकर वापस उनका अपनी लाइफ को ट्रैक पर लाना कइयों के लिए मिसाल है. हालांकि ये सब कुछ इतना आसान नहीं रहा. हाल ही में एक बार फिर सोनाली ने कैंसर से जुड़े अपने दर्दनाक अनुभव को बयां किया है और बताया है कि किस तरह इस बीमारी ने जीवन को लेकर उनका नजरिया ही बदल दिया.

सोनाली को साल 2018 में मेटास्‍टेटिक कैंसर होने का पता चला था और न्‍यूयॉर्क में उनका इलाज हुआ था. अपने उस दर्दनाक अनुभव को याद करते हुए सोनाली ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि सर्जरी के बाद उनके शरीर पर 23-24 इंच लंबे गहरे निशान पड़ गए थे. इसकी वजह से डॉक्‍टरों ने उन्‍हें जितनी जल्‍दी हो सके चलना-फिरना शुरू करने का निर्देश दिया था, ताकि उन्‍हें कोई इंफेक्‍शन ना हो जाए.

सोनाली ने आगे बताया कि वह और उनके पति गोल्‍डी बहल उनके जीवन को दो युग में बटा देखते हैं, एक कैंसर होने से पहले और एक कैंसर होने के बाद. कैंसर से पहले और कैंसर होने के बाद लाइफ को लेकर सोनाली के नजरिए में बहुत बदलाव आ गया है. कैंसर ने उनके पर्सनैलिटी को और भी मजबूत बना दिया.

सोनाली ने स्‍वीकार किया कि कैंसर होने के बाद अपनी बॉडी और लुक में आए बदलाव को स्‍वीकार करना बहुत ही मुश्किल था. सोनाली ने खुलासा किया कि सर्जरी के बाद डॉक्‍टर्स ने सबसे पहले यही बात कही कि जितनी जल्‍दी हो सके आप हॉस्पिटल से डिस्‍चार्ज हो जाएं, क्‍योंकि उन्‍हें इंफेक्‍शन का खतरा है.

सोनाली ने बताया कि सर्जरी के बाद डॉक्‍टर्स चाहते थे कि वो 24 घंटे में वॉक करना शुरू कर दें. उन्‍होंने कहा, 24 घंटे के भीतर मैं अपनी आइवी पकड़कर कॉरीडोर में वॉक करने लगी थी. यह बेहद मुश्किल था, क्‍योंकि बॉडी पर 23-24 इंच लंबा गहरा निशान था.

वर्क फ्रंट की बात करें तो 47 वर्षीय सोनाली ने चार साल बाद वापसी की. इस वक्‍त वह टीवी रियलिटी शो ‘डीआईडी लिटिल मास्‍टर्स 5’ में रेमो डिसूजा और मौनी रॉय के साथ जज की भूमिका में नजर आ रही हैं. सोनाली ने कहा था कि उनके लिए उनका कमबैक का सफर थोड़ा भावुक भरा रहा था और वह बहुत ही आभारी हैं कि उन्‍हें काम मिल रहा है.

यह भी बता दें कि सोनाली बहुत जल्‍द एक्टिंग की दुनिया में भी वापसी करने वाली हैं. उनकी वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्‍यूज’ जल्‍द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. सोनाली के फैंस को बेसब्री से इसका इंतजार है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5वें दिन 200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', सोमवार को 5 बजे तक रजनीकांत की फिल्म ने कमाए 21 करोड़
200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', सोमवार को 5 बजे तक कमाए 21 करोड़
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
73 दिनों बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का तूफान, भारत से लेकर विदेश तक ताबड़तोड़ कमाई, जानें कलेक्शन
73 दिनों बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का तूफान, भारत से लेकर विदेश तक ताबड़तोड़ कमाई

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget