एक्सप्लोरर

कैसे करते हैं बॉलीवुड डांस, ‘तेज़ाब’ ने माधुरी दीक्षित को सिखाया

माधुरी फिल्म इंडस्ट्री में जब नई थीं तो उस समय उन्हें कैमरे के सामने डांस करने में काफी दिक्कत होती थी. इस बात का खुलासा खुद माधुरी ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में किया है.

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को जितना उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है उससे कहीं ज्यादा उनके डांस के लिए पहचाना जाता है. उन्होंने लगभग अपनी हर फिल्म में एक डांस नंबर जरूर किया है. वहीं फैंस भी उनकी डांसिंग के कायल हैं. आज भी दर्शक माधुरी के गानों पर खूब झूमकर थिरकते हैं. माधुरी को देखकर कभी महसूस ही नहीं होता कि उन्हें भी कभी डांस करने में दिक्कत हुई होगी, क्योंकि लगता है मानो डांस माधुरी के अंदर ऐसे समाया हुआ है जैसे जिस्म में धड़कन, मगर जब माधुरी फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं उन्हें कैमरे के सामने डांस करने में काफी दिक्कत होती थी. इस बात का खुलासा खुद माधुरी ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में किया है.

madhuri

इस इंटरव्यू में जब माधुरी से पूछा गया कि आपने इतने सारे डांस नंबर किए हैं उनमें से सबसे ज्यादा मुश्किल कौन सा रहा तो माधुरी ने कहा- ‘जब मैं ‘कर्मा’ के गाने की शूटिंग कर रही थी तो वहां सरोज खान थी, उनका डांस देखकर मुझे लगा कि इस लेडी में कितना टैलेंट हैं. इस फिल्म के बाद मैंने और सरोज जी ने फिल्म ‘राम लखन’ के लिए गाना किया जो काफी कॉम्प्लीकेटेड था. धीरे-धीरे डांस को लेकर चीजें सीखती रही और कभी-कभी मैं उसे लेकर काफी परेशान भी हो जाया करती थी. क्योंकि जब हम कैमरे के लिए डांस करते हैं और खुद के लिए डांस करते हैं तो ये दोनों ही बातें एक-दूसरे के काफी अलग होता है. इसी वजह से मैं कभी कभी बहुत परेशान हो जाती थी कि मैं ठीक से नहीं कर पा रही हूं. मुझे डांस करना बेहद पसंद है मगर टेक्नीक को लेकर मैं परेशान हो जाती थी, मैं सोचती थी कि बस मुझे डांस करने दो.’

madhuri

माधुरी ने आगे कहा कि-‘जब मैं ‘तेज़ाब’ कर रही थी तो सरोज जी ने मुझसे कहा कि तुम तो इंडियन डांस करती हो और ये बिल्कुल बॉलीवुड डांस है, तुम्हें आना पड़ेगा और प्रेक्टिस करनी पड़ेगी. मैंने भी सरोज जी को कह दिया कि सरोज जी मुझे भी ये करना है. मैं वहां रोज जाती थी और डांस की प्रेक्टिस करती थी. फिर जब मैं गाने को शूट कर रही थी तो सिर्फ मैरे दिमाग में कैमरा ही चलता रहता था, मैं अपने स्टेप्स के बारे में और लुक के बारे में नहीं सोचती थी. वहां से मुझे पता चला कि कैमरे के लिए कैसे डांस करना है औऱ मुझे लगता है इसी फिल्म ने मुझे बॉलीवुड डांस सिखाया.’

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
'जेलर 2' से रजनीकांत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 1000 करोड़ में एंट्री करने वाले बने दूसरे तमिल एक्टर
'जेलर 2' से रजनीकांत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 1000 करोड़ में एंट्री करने वाले बने दूसरे तमिल एक्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget