Katrina Kaif ने शुरू की शूटिंग, पीपीई किट में अपने क्रू के साथ शेयर की तस्वीर
कोरोनोवायरस महामारी के बीच घर पर महीनों आराम करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) वापस अपनी फिल्मों की शूटिंग पर लौट आई हैं

कोरोनोवायरस महामारी के बीच घर पर महीनों आराम करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) वापस अपनी फिल्मों की शूटिंग पर लौट आई हैं. गुरुवार को यानि आज कैटरीना ने, शूटिंग पर अपने पहले दिन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. फोटो में कैटरीना एक काले रंग की टी-शर्ट में स्टूल पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और उसके पीछे एक गुलाबी कैनवस है. साथ ही कैटरीना के पीछे दो लोग खड़े हैं जिन्होंने पीपीई किट पहनी हुई है. हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि ये दोनों कैटरीना के मेकअप आर्टिस्ट्स हैं या फिर उनकी फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स. इस तस्वीर को कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
View this post on Instagram
कैटरीना के फैंस को उनकी ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है और लगातार इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'मुझे माफ करना, लेकिन सभी को इस तस्वीर को ASAP पसंद करना होगा क्योंकि ये काफी खास है'. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'ये लड़की शराब की तरह है जो उम्र के साथ और बेहतर हो रही है. बस उसका चेहरा देखें कि वो कैसे एक बच्चे की तरह दिखती हैं.'
आपको बता दें कि इन दिनों कैटरीना कैफ अपनी बहन इज़ाबेल कैफ के साथ मुंबई में रह रही हैं. लॉकडाउन की शुरुआत में, कैटरीना ने अपनी बहन के साथ घर पर कई फिटनेस वीडियो और कुकिंग वीडियो शेयर किए थे. इतना ही नहीं दोनों बहने को अपने घर की सफाई करते हुए भी देखा गया था. कैटरीना की ऐसी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. बात करें कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों की तो बहुत जल्द उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ दिखाई देंगी. इसके अलावा वो ईशान खट्टर और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ फिल्म 'फोन भूत' में भी दिखाई देंगी. ये फिल्म गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित एक हॉरर कॉमेडी है जो 2021 में रिलीज़ होने वाली है.
Source: IOCL





























