एक्सप्लोरर

Birthday Special: सुपरस्टार ऋतिक रोशन के वो पांच स्टेप्स जिन्होंने फैंस को बना दिया उनका दीवाना

भारत के पहले सुपरहीरो ऋतिक रोशन जब भी स्क्रीन पर आए उन्होने अपने डांसिंग स्किल्स से यकीनन हर किसी को हैरान कर दिया. अपने एफर्टलेस मूव्स और एक्सप्रेशंस से इस सुपरस्टार ने अपने फैंस को हर बार इंप्रेस किया है. इसलिए उनके बर्थडे पर आज हम आपको उनकी फिल्मों के कुछ मोस्ट आईकॉनिक हुक स्टेप्स के बारे में बता रहे है.

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को अपना 47वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. भारत के सबसे अट्रैक्टिव सेलिब्रिटिज में से एक ऋतिक रोशन ने अपने बेहतरीन डांस और सहज एक्टिंग की बदौलत हर किसी के दिल में जगह बनाई है. ‘वार’ स्टार आज अपने करियर के सबसे सफल मोड़ पर हैं. ऋतिक रोशन को उनके जन्मदिन पर उनके फैंस ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर बधाई दे रहे हैं.

ऋतिक रोशन ने डांस और एक्टिंग से बनाया दीवाना

ग्रीक गॉड के नाम से फेमस ऋतिक रोशन एक बेहतरीन डांसर हैं ये बात तो सभी जानते हैं और उनके डांस की वजह से  उनकी गजब की फैन फॉलोइंग भी है. बॉलीवुड में 20 साल के लंबे करियर में ऋतिक रोशन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. ऋतिक रोशन की पहली ही फिल्म ‘कहो न प्यार है’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म से वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड और बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद ऋतिक रोशन की कई फिल्में आई जिनमें फिजा, मिशन कश्मीर, कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कोई मिल गया, लक्ष्य क्रिश, धूम 2, जोधा अकबर, गुजारिश, जिंदगी मिलेगी न दोबारा, अग्निपथ, क्रिश 3, काबिल, सुपर 30 और वार जैसी फिल्में शामिल हैं. इन सभी फिल्मों में ऋतिक न केवल अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया बल्कि अपने डांसिंग मूव्स से भी हर किसी को दीवाना बना दिया.

ऋतिक रोशन के डांसिग स्किल्स को देखकर हर कोई हुआ हैरान

भारत के पहले सुपरहीरो ऋतिक रोशन जब भी स्क्रीन पर आए उन्होने अपने डांसिंग स्किल्स से यकीनन हर किसी को हैरान कर दिया. अपने एफर्टलेस मूव्स और एक्सप्रेसंस से इस सुपरस्टार ने अपने फैंस को हर बार इंप्रेस किया है. इसलिए उनके बर्थडे पर आज हम आपको उनकी फिल्मों के कुछ मोस्ट आईकॉनिक हुक स्टेप्स के बारे में बता रहे है. कहो न प्यार है के एक पल का जीना से वार के घुंघरु तक जानते हैं ऋतिक रोशन के 5 हुक स्टेप्स के बारे में

फिल्म कहो न प्यार है (2000)- एक पल का जीना

साल 2000 में आई ऋतिक की पहली फिल्म कहो न प्यार है का सॉन्ग एक ‘पल का जीना’ आज भी लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है. इस गाने ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे और ऋतिक रोशन के डांस ने पूरे देश को दीवाना बना दिया था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी. ‘एक पल का जीना’ सॉन्ग में ऋतिक का एक हुक स्टेप था जो आज भी काफी पॉपुलर है. यहां तक कि डांसर्स की यंगर जनरेशन भी इस हुक स्टेप को काफी फॉलो करती हैं. हाल ही में न्यू ईयर के मौके पर ऋतिक रोशन ने इस डांस स्टेप को अपनी पार्टी में एक बार फिर रिक्रिएट किया था.

 

फिल्म कभी खुशी कभी गम (2001)- यू आर माई सोनिया

कहो ना प्यार है में अपने शानदार एक्टिंग के बाद, ऋतिक रोशन ने अपने सभी फीमेल फैंस को फिल्म कभी खुशी कभी गम के सॉन्ग, यू आर माई सोनिया में करीना कपूर खान उर्फ ​​पूजा के साथ डांस कर दीवाना बना दिया. इस सॉन्ग में उनके पैरों के हुक स्टेप यंगर्स के बीच काफी पॉपुलर हो गए.

फिल्म लक्ष्य (2004)- मैं ऐसा क्यों हूं, मैं ऐसा क्यों हूं

साल 2004 में आई ऋतिक रोशन की लक्ष्य फिल्म के सॉन्ग ‘मैं ऐसा क्यों हूं’ में उनका डांस काफी मुश्किल था. कई लोगों ने ऋतिक रोशन की कॉपी करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. ऋतिक रोशन ने जॉ लाइन के साथ स्लो मोशन वॉक को बेहद आसानी से किया. उनका ये हुक स्टेप काफी पॉपुलर हुआ. इस सॉन्ग की कोरियोग्राफी को नेशनल अवार्ड मिला था.

फिल्म धूम 2 (2006)- धूम अगेन

फ्रैंचाइज़ी फिल्म धूम 2 में ऋतिक रोशन ने ग्रे किरदार निभाया था. हैंडसम सुपरस्टार एक चोर के रूप में फिल्म में कई गेट-अप्स में नजर आए थे और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे. वहीं, फिल्म का एक गाने धूम अगेन जिसमें उन्हें और ऐश्वर्या राय बच्चन को दिखाया गया था उसने तो स्क्रीन पर आग लगा दी थी. ऋतिक रोशन के हर गाने की तरह, धूम अगेन का हुक स्टेप भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गया. कई लोगों ने इस स्टेप को फॉलो किया लेकिन जिस सहजता और आसानी से ऋतिक रोशन ने स्टेप किया था वो आज तक कोई नहीं कर पाया है.

फिल्म वार (2019)- घुंघरू

2019 में आई वार फिल्म ने फैंस को एक ब्लॉकबस्टर ट्रैक घुंघरू दिया. इस सॉन्ग में ऋतिक रोशन और वाणी कपूर की कैमेस्ट्री ने कमाल कर दिया. साथ ही ऋतिक रोशन के डांसिग मूव्स ने तो हर किसी को दीवाना बना दिया. उनके पैरों से किए गए हुक स्टेप को डांस लवर्स खूब फॉलो कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें Bigg Boss 14: इस हफ्ते घर से छूटेगा किस जोड़ी का साथ, कौन सी जोड़ी कह देगी एक दूसरे को अलविदा Salman Khan ने फिल्म 'कागज' में अपनी अवाज में रिकॉर्ड की बेहतरीन कविता
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget