एक्सप्लोरर

Birthday Special: दूसरा बच्चा पैदा करने के पहले ट्विंकल ने अक्षय के सामने रखी थी ये शर्त, जानें दिलचस्प किस्से

बॉलीवुड में वैसे तो कई मैरिड कपल्स फेमस है लेकिन अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बात ही निराली है.1990 में अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय 100 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं और दुनिया भर में उनके लाखों फैंस हैं.

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार आज अपना 53वां बर्थडे मना रहे हैं. फिल्म 'पैडमैन', हेराफेरी, 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' और 'हाउसफुल' जैसी शानदार फिल्में करने वाले अक्षय ने 1990 में अपने करियर की शुरुआत की थी. अक्षय के बर्थडे पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में....

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना के साथ सात फेरे लिए थे. दोनों के फैंस इस जोड़ी को खूब प्यार देते हैं. वहीं एक बार अपने इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने अपने और अक्षय के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे. ट्विंकल ने बताया कि अक्षय ने उन्हें उनकी फिल्म 'मेला' की शूटिंग के वक्त प्रपोज़ किया था. तब उन्होंने अक्की को कहा था कि अगर ये फिल्म नहीं चली तो वो शादी कर लेंगे. फिर वही हुआ जो अक्षय चाहते थे.

ट्विंकल को लगता था सिर्फ 15 दिन चलेगा रिश्ता अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ट्विंकल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें लगता था कि अक्षय के साथ उनका रिश्ता बस 15 दिन चलेगा. बता दें कि अक्षय और ट्विंकल की शादी को 15 साल हो गए हैं. लेकिन ट्विंकल कहती हैं पहले वो इस रिश्ते को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं थीं.

रैंप पर ट्विंकल ने खोला था अक्षय के जिंस का बटन कुछ साल पहले लक्मे फैशन वीक के रैंप पर ट्विंकल खन्ना ने अक्षय के जिंस का बटन खोली थी और इस हरकत का जमकर विरोध हुआ था. लोगों ने इसे अश्लील करार दिया था. मामला इताना बढ़ गया था कि अक्षय को जेल तक जाना पड़ा था. इसकी गाज ट्विंकल पर भी गिरी ती और उन्हें 500 रुपए भरकर बेल लेनी पड़ी थी. इस पर ट्विंकल ने कहा था, 'मैंने अक्षय के कहने पर सिर्फ ऊपर का बटन खोला था. अगले दिन अक्षय को पद्म श्री अवॉर्ड मिलने वाला था और मेरी मां ने फोन पर मुझे बताया कि मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई है.

जब ट्विंकल का बर्थडे भूले अक्षय ने उन्हें गिफ्ट कर दिया था पेपरवेट डायमंड रिंग- करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में ट्विंकल ने बताया था कि एक बार अक्षय ने उन्हें पेपरवेट गिफ्ट किया था, तब उन्होंने अक्षय से कहा था कि 'एक दिन तुम मुझे इसी साइज का डायमंड गिफ्ट करोगे'. बाद में अक्षय ने अपना वादा पूरा करते हुए ट्विंकल को मंहगी हीरे की अंगूठी गिफ्ट की थी.

अक्षय ने इसका खुलासा करते हुए बताया था, ''ईमानदारी से बताऊं मैं इनका बर्थडे भूल गया था. जब मुझे याद आया तो..मेरे पास खरीदने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं बचा था. पेपरवेट मेरे घर में था..तो मैंने उसे जल्दी से उसे रैप किया और इन्हें तोहफे में दे दिया."

शादी से पहले अक्षय का बैकग्राउंड किया था चेक ट्विंकल ने एक चौंका देने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि शादी के पहले अक्षय के फैमिली बैकग्राउंड को लेकर लंबी चौड़ी रिसर्च की थी. इसके पीछे उनका मकसद ये जानना था कि कहीं अक्षय के परिवालृर में कोई जेनेटिक बीमारी तो नहीं. दरअसल वो अपने बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए कंसर्न्ड थीं.

दूसरे बच्चे के पहले रखी थी ये शर्त अक्षय कुमार जब दुसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे तो ट्विंकल ने उनके सामने एक अजीब शर्त रख दी थी. ट्विंकल ने कहा था कि “मैंने अक्षय को बोल दिया था कि जब तक वह सेंसिबल और अच्छी फिल्में नहीं करते.. तब तक मैं दूसरा बच्चा पैदा नहीं करूंगी.”

हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं अक्षय

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फोर्ब्स 2020 की दुनिया के 10 सबसे ज्यादा फीस लेने वाले पुरुष अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं. अक्षय 4.85 करोड़ डॉलर की अनुमानित कमाई के साथ सूची में छठे नंबर पर हैं. हालांकि पिछले साल के मुकाबले उनकी रैंक दो पायदान गिर गई है. उन्होंने 2019 की सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया था.

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर शेखर सुमन-अंकिता लोखंडे ने दिया रिएक्शन, मनोज तिवारी बोले- जैसा बोयेंगे, वैसा काटेंगे

मुंबई पहुंचने से पहले कंगना रनौत ने किए देवी के दर्शन, बोलीं- मुम्बा देवी चाहती हैं कि मैं मुंबई में रहूं

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' का बवंडर, तोड़े 'कॉकटेल 2' समेत 10 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड
'जन नायकन' का बवंडर, तोड़े 'कॉकटेल 2' समेत 10 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड
Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' की चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, 32 करोड़ किया कलेक्शन
'जन नायकन' की चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, 32 करोड़ किया कलेक्शन
Indian Idol 16 Grand Finale Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget