एक्सप्लोरर

SSR Death Case: जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस को नहीं मिल रहा सहयोग, रिया भी नहीं मिली घर पर

जांच करने मुम्बई पहुंची पटना पुलिस की टीम को मुम्बई पुलिस का बिल्कुल सहयोग नहीं मिल रहा है.

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद उनके पिता कृष्ण किशोर सिंह द्वारा पटना में दायर एफआईआर पर जांच करने मुम्बई पहुंची पटना पुलिस की टीम को मुम्बई पुलिस का बिल्कुल सहयोग नहीं मिल रहा है. ऐसे में बिहार पुलिस अपने सीमित संसाधनों की बदौलत ही इस मामले से जुड़े तमाम लोगों को खोजकर उनसे पूछताछ कर रही है.

पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय के एक आला सूत्र के अनुसार, इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार है क्योंकि आरोपी रिया चक्रव्रर्ती ने पटना में दायर केस को मुम्बई शिफ्ट करने के लिए सर्वोच्च न्यालय में याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई होना है. सूत्रों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से पहले बिहार पुलिस कोई कदम नहीं उठा सकती.

मुम्बई के एक फ्लैट में 14 जून को आत्महत्या करने वाले सुशांत के पिता ने 25 जुलाई को पटना में रिया और उनके कई परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था. इसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम मामले की छानबीन के लिए मुम्बई गई.

इस टीम में चार लोग शामिल हैं और ये बीते तीन दिनों से मामले से जुड़े कई लोगों के बयान दर्ज कर चुके हैं, जिनमें सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और उनकी बहन प्रमुख हैं लेकिन रिया चक्रवर्ती का कोई अता-पता नहीं है. बिहार पुलिस की टीम गुरुवार को रिया के फ्लैट पर भी गई थी लेकिन वह वहां नहीं मिलीं.

पुलिस मुख्यालय के एक आला अधकारी ने अपना नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर से कहा, "कहीं कुछ नहीं हो रहा है. हम इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. रिया चक्रवर्ती सुप्रीम कोर्ट गई हैं और उनकी याचिका में कहा गया है कि यह केस मुम्बई के ज्यूरिडिक्शन में लाया जाए. जब तक सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं आ जाता तब तक इस मामले में कुछ नहीं हो सकता."

अधिकारी ने हालांकि कहा कि बिहार पुलिस की टीम मुम्बई में अपना काम करती रहेगी लेकिन इस काम में उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है क्योंकि मुम्बई पुलिस का उसे बिल्कुल भी साथ नहीं मिल रहा है.

अधिकारी ने कहा, "अब जो कुछ करना है, अपने बूते करना है. अफसोस की बात यह है कि मुम्बई पुलिस का हमें बिल्कुल साथ नहीं मिल रहा है. इससे काम करने में काफी दिक्कत हो रही है."

बिहार पुलिस द्वारा रिया की गिरफ्तारी को लेकर बिहार से महिला पुलिस अधिकारियों को भेजे जाने सम्बंधी खबरों को लेकर अधिकारी ने कहा कि यह सब बेकार की बातें है. ऐसा कुछ भी नहीं है.

अधिकारी ने कहा, "सब अपने मन से चला रहे हैं. ऐसा कुछ नहीं है. जब हमें रिया को गिरफ्तार करने का वारंट ही नहीं मिला है तो फिर महिला अधिकारियों को मुम्बई भेजने का सवाल ही नहीं उठता."

अधिकारी ने इतना जरूर कहा कि बिहार पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें सुशांत आत्महत्या मामले से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई. यह एक नियिमत बैठक थी, जिसमें बिहार पुलिस के सबसे वरिष्ठ अधिकारी शरीक हुए और अब तक हुए डेवलपमेंट पर चर्चा की गई.

सुशांत आत्महत्या मामले में मुम्बई पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है. इस सिलसिले मे उसने कई दिग्गज फिल्म जगत से जुड़े लोगों से पूछताछ की है और वह अब तक किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच सकी है.

इस बीच, पटना में सभी राजनीतिक दलों ने एक स्वर में सुशांत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग का समर्थन किया. बिहार सरकार भी खुलकर अब इस मामले में कूद पड़ी है. उसने इस पूरे मामले को पटना से मुम्बई ले जाने के लिए रिया द्वारा दायर याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बना लिया है. बिहार भाजपा ने तो इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे आदित्य ठाकरे की चुप्पी पर निशाना साधा है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'लोगों ने मुझे उस नजर से देखा...', 'लॉक अप 2' में छलका आकांक्षा चमोला का दर्द, गौरव खन्ना की पत्नी होने पर कही बड़ी बात
'लोगों ने मुझे उस नजर से देखा...', 'लॉक अप 2' में छलका आकांक्षा चमोला का दर्द, गौरव खन्ना की पत्नी होने पर कही बड़ी बात
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget