एक्सप्लोरर

Big Boss 14 : सलमान ने राहुल वैद्य को शो छोड़ने के लिए लगाई फटकार, कहा- लॉकडाउन में 6 महीने मैं खुद रहा पैरेंट्स से दूर

बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार में राहुल वैद्य की एक बार फिर एंट्री हुई. इस दौरान होस्ट सलमान खान ने राहुल से कुछ मुश्किल सवालों का सामना कराया.

बिग बॉस 14 में अब हर दिन ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. रविवार को दिखाए गए वीकेंड के वार एपिसोड में भी ऑडियंस को एक बार फिर नया ट्विस्ट देखने को मिला. दरअसल बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार में राहुल वैद्य की एक बार फिर एंट्री हुई. इस दौरान होस्ट सलमान खान ने राहुल से कुछ मुश्किल सवालों का सामना कराया.

सलमान ने राहुल से पूछे मुश्किल सवाल

सलमान ने सेट पर लगाए गए कटघरे में खड़े राहुल से पूछा कि वह शो पर दोबारा क्यों आए हैं?  इस पर राहुल ने जवाब दिया कि वह काफी होमसिक महसूस कर रहे थे इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया था. लेकिन अब वह शो में वापस आना चाहते हैं. राहुल ने बताया कि उनकी मां उन्हें देखकर 20 मिनट तक लगातार रोती रहीं, लेकिन उनकी मां ने उनसे यह भी कहा कि वह काफी अच्छा खेल रहे थे तो फिर उन्होंने शो क्यों छोड़ा. इस दौरान राहुल ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि वह अपने फैंस के प्यार की वजह से शो में लौट रहे हैं.

जानबूझकर शो से वॉकआउट का लगाया आरोप

सलमान खान राहुल के शो को बीच में छोड़कर चले जाने के फैसले से काफी अपसेट थे. उन्होंने राहुल से कई मुश्किल सवाल पूछे. उन्होंने राहुल से पूछा कि क्या उन्होंने जानबूझकर शो से वॉकआउट करने का नाटक किया था क्योंकि उसे लगा कि उसे जैस्मीन और रुबीना की तुलना में कम वोट मिले. लेकिन  राहुल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. राहुल ने बार-बार यही कहा कि वह अपने माता-पिता को काफी मिस कर रहे थे और उनसे मिलना चाहता थे.

सलमान राहुल को मैटली वीक बताते हैं

वहीं सलमान ने राहुल से कहा कि घर के अंदर मौजूद सभी कंटेस्टेंट भी अपने परिवार के सदस्यों के करीब हैं और खासतौर पर कोरोनोवायरस के समय में सभी अपने माता-पिता को लेकर टेंशन में हैं. सलमान आगे कहते हैं कि चूंकि राहुल शो से बाहर हैं तो क्या उन्हें नहीं लगता है कि दूसरे घरवालों की बजाय उनके पास अनफेयर अडवांटेज है. सलमान राहुल को मैंटली वीक भी बताते हैं. इस पर राहुल कहते हैं कि अगर परिवार को मिस करना मैंटली वीक होता है तो वह हैं. अपना उदाहरण देते हुए सलमान कहते हैं कि   वह महामारी के दौरान छह महीने तक अपने माता-पिता से दूर रहे क्योंकि वह उनके लिए वायरस को उन तक नहीं लाना चाहते थे और इसलिए वह फार्म हाउस में रहे.

घरवालों ने राहुल के फेवर में की वोटिंग

सलमान खान राहुल से पूछते हं कि क्या वह घर में जाने के लिए तैयार है क्योंकि अब घर में नए चैलेंजर्स भी आ चुके हैं. इस पर राहुल कहते हैं कि कोई भी उन्हें मानसिक रूप से इफेक्ट नहीं कर सकता है चैलेंजर्स भी हनीं. इसके बाद सलमान खान घरवालों से शो पर राहुल के फ्यूचर को लेकर फैसला पूछते हैं और कश्मीरा शाह के अलावा सभी घरवाले राहुल के फेवर में वोट करते हैं.

ये भी पढ़ें

सचिन-धोनी और मैरी कॉम के बाद अब विश्वनाथन आनंद पर बनेगी बायोपिक, जानिए डिटेल्स

कंगना रनौत ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, आने वाली फिल्म 'तेजस' को लेकर की बातचीत

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा क्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा क्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget