एक्सप्लोरर

Birth Anniversary: जब कर्ज में डूबकर पाई-पाई को मोहताज हो गए थे भारत भूषण, भाई की सलाह ने कर दिया था कंगाल!

Bharat Bhushan Birth Anniversary: भारत भूषण (Bharat Bhushan) जब मुंबई पहुंचे तो उनके पास मशहूर डायरेक्टर महबूब खान (Mehboob Khan) के लिए एक सिफारिश पत्र था.

Bharat Bhushan Life Facts: गुजरे ज़माने के बेहतरीन एक्टर भारत भूषण की 14 जून को बर्थ एनिवर्सरी है. यह वाकया उन दिनों का है जब भारत भूषण (Bharat Bhushan) एक्टर बनने मुंबई आए थे और काम की तलाश में थे. भारत भूषण जब मुंबई पहुंचे तो उनके पास मशहूर डायरेक्टर महबूब खान (Mehboob Khan) के लिए एक सिफारिश पत्र था. उस वक्त महबूब खान मुंबई के एक स्टूडियो में अलीबाबा चालीस चोर की शूटिंग कर रहे थे. भारत भूषण ने उन्हें वह पत्र दिखाया लेकिन तब तक फिल्म में कोई रोल नहीं बचा था. महबूब ने भारत भूषण का सिफारिशी पत्र नजरअंदाज कर दिया.
 
इससे भारत भूषण काफी निराश हो गए तभी किसी ने उन्हें डायरेक्टर रामेश्वर शर्मा के बारे में बताया कि वह भक्त कबीर नाम फिल्म बना रहे हैं तो वहां काम मिल सकता है. भारत तुरंत रामेश्वर से मिलने शूटिंग सेट पर पहुंचे लेकिन उनकी डायरेक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी. यहां भी उन्हें मालूम चला कि बस काशी नरेश का एक छोटा रोल ही बचा है और फिल्म की बाकी कास्ट तय की जा चुकी है.

Birth Anniversary: जब कर्ज में डूबकर पाई-पाई को मोहताज हो गए थे भारत भूषण, भाई की सलाह ने कर दिया था कंगाल!
 
भारत भूषण फिर मायूस हो गए और लौटने लगे तभी रामेश्वर शर्मा वहां आ गए और उन्होंने भूषण को कैबिन में मिलने के लिए बुलाया. उन्होंने काशी नरेश का रोल देते हुए भारत भूषण को 60 रुपए प्रतिमाह की नौकरी पर रख लिया. इस फिल्म के बाद भारत भूषण चमक गए और इसके बाद उन्होंने भाईचारा, सावन, जन्माष्टमी, बैजू बावरा, मिर्जा गालिब जैसी कई फिल्मों में काम किया. ये वो दौर था, जब किस्मत भारत भूषण पर मेहरबान थी.

Birth Anniversary: जब कर्ज में डूबकर पाई-पाई को मोहताज हो गए थे भारत भूषण, भाई की सलाह ने कर दिया था कंगाल!
 
देखते ही देखते उन्होंने मुंबई में न सिर्फ कई बंगले खरीद लिए बल्कि महंगी-महंगी कारें भी खरीद लीं. इसी बीच भारत भूषण के बड़े भाई रमेश ने उन्हें प्रोड्यूसर बनने की सलाह दी. भारत ने बड़े भाई का कहना माना और कई फिल्में प्रोड्यूस कीं. इनमें से दो फिल्में 'बसंत बहार' और 'बरसात की रात' सुपरहिट हुईं और भारत भूषण मालामाल हो गए. उनके पास काफी पैसा आ गया. लेकिन अफसोस कि बाद में उन्होंने जितनी भी फिल्में बनाईं वो सब फ्लॉप होती गईं. ऐसे में भारत भूषण कर्ज में डूब गए और पाई-पाई को मोहताज हो गए. 10 अक्टूबर, 1992 को 72 साल की उम्र में तंगहाली से जूझते-जूझते भारत भूषण दुनिया छोड़कर चले गए.
 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 10 राउंड फायरिंग, ड्राइवर समेत 2 लोग घायल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 10 राउंड फायरिंग, ड्राइवर समेत 2 लोग घायल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget