एक्सप्लोरर

सुशांत से पहले इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत भी हुई थी संदिग्ध तरीके से

बॉलीवुड की दुनिया एक ऐसी जगह है जहां कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. यहां की चकाचौंध में अच्छे-अच्छों की आंखे चौंधिया जाती है. वैसे भी फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जैसी दिखाई देती है उसकी असलियत उससे बिल्कुल विपरीत है

बॉलीवुड की दुनिया एक ऐसी जगह है जहां कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. यहां की चकाचौंध में अच्छे-अच्छों की आंखे चौंधिया जाती है. वैसे भी फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जैसी दिखाई देती है उसकी असलियत उससे बिल्कुल विपरीत है. समय के साथ-साथ यहां सब बदलता रहता है. कुछ कलाकार तो इस इंडस्ट्री में सदा के लिए गुम होकर रह जाते हैं तो कोई खुद मौत को गले लगा लेते हैं.

कहते हैं यहां टिक पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. वहीं सुशांत सिंह राजपूत से पहले परवीन बाबी, गुरुदत्त, श्रीदेवी और दिव्या भारती जैसे फिल्मी स्टार की मौत भी संदिग्ध हालात में हुई. लेकिन सुशांत के केस में ये पहली बार हो रहा है कि किसी फिल्मी सितारे की मौत की जांच सीबीआई कर रही है.

सुशांत से पहले इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत भी हुई थी संदिग्ध तरीके से

1.दिव्या भारती- 5 अप्रैल, 1993 को पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिरने से दिव्या भारती की मौत हुई थी. मौत के वक्त दिव्या की उम्र 19 साल थी. हालांकि उनकी मौत सुसाइड थी या मर्डर इसका पता आज तक नहीं चल पाया है. खबरों की माने तो मौत वाले दिन उन्होंने शराब पी रखी थी. खबरें तो ये भी हैं कि फिल्म 'शोला और शबनम' के सेट पर उन्होंने निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली थी.

सुशांत से पहले इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत भी हुई थी संदिग्ध तरीके से

2. परवीन बाबी- 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी का शव 22 जनवरी 2005 को उनके घर से मिला था. ये बात आज तक एक राज़ है कि आखिर परवीन की मौत कैसे हुई. हालांकि ये खबरें आई थीं कि उन्हें 'पैरानॉइड शिजोफ्रेनिया' है, जिसकी वजह से उन्हें हर चीज़ से डर लगता था. उन्हें लगता था कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें मारना चाहते हैं.

सुशांत से पहले इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत भी हुई थी संदिग्ध तरीके से

3. जिया खान- जिया खान ने 3 जून 2013 में खुदकुशी की थी. खबरों की माने तो सुसाइड से पहले जिया ने 6 पेज का नोट लिखा था, इसमें लिखा था कि उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा था. उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को जिया की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया, मगर फॉरेंसिक रिपोर्ट्स से पता चला कि जिया ने शराब के नशे में खुदकुशी की. उस वक्त जिया सिर्फ 25 साल की थीं.

सुशांत से पहले इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत भी हुई थी संदिग्ध तरीके से

4. श्रीदेवी- बॉलीवुड की 'हवा हवाई' श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी 2018 को हुई. उस वक्त श्रीदेवी अपने परिवार के साथ दुबई अपने भतीजे की शादी में गई थीं. खबरों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत होटल के कमरे में बाथटब में डूबने से हुई.

सुशांत से पहले इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत भी हुई थी संदिग्ध तरीके से

5. प्रत्युषा बनर्जी- टीवी के मशहूर सीरियल 'बालिका वधु' से घर-घर में लोकप्रियता पाने वाली प्रत्युषा बनर्जी का शव गोरेगांव स्थित उनके घर पर 2 अप्रैल 2016 में मिला था, जिसके बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. खबरों की माने तो प्रत्युषा उसी साल दिसंबर में राहुल से शादी करने वाली थीं, लेकिन अपने परिवार वालों की ज्यादा दखलअंदाज़ी से परेशान थीं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget