एक्सप्लोरर

Priyanka Chopra Untold Story: निक से पहले प्रियंका चोपड़ा पर दिल हार बैठा था ये विदेशी एक्टर, देसी गर्ल संग लेना चाहता था फेरे

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बेशक 2018 में निक जोनास के संग शादी के बंधन में बंध चुकी हों. लेकिन निक से पहले एक और विदेशी कलाकार था जो प्रियंका संग शादी करना चाहता था.

Priyanka Chopra Unknown Facts: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पूरी दुनिया में चाहने वाले लाखों हैं. निक जोनस (Nick Jonas) से साल 2018 में शादी कर प्रियंका (Priyanka) ने फैंस का दिल तोड़ दिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि निक (Nick) से पहले एक और विदेशी कलाकार था जो प्रियंका का दीवाना था. इतना ही नहीं बल्कि उनकी दीवानगी इस कदर थी कि वो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से शादी तक करना चाहते थे. ये कोई और नहीं बल्कि जेरार्ड बटलर (Gerald Butler) हैं.

जेरार्ड बटलर (Gerald Butler Hollywood Star) को हॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता है. वो अपनी रोमांटिक छवि की वजह से भी काफी पॉपुलर हैं. मालूम हो पीएस आई लव यू और डियर फ्रैंकी जैसी फिल्मों की वजह से जेरार्ड बटलर की फैन फॉलोइंग में खूब बढ़ोतरी देखने को मिली. लेकिन शायद ही ये ज्यादा लोग जानते होंगे कि एक दौर में बटलर बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा पर अपना दिल हार बैठे थे.

प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी जेरार्ड बटलर के लिए पार्टी...

दरअसल साल 2009 में बटलर (Gerald Butler) भारत आए थे. उस दौरान अपने वर्सोवा वाले घर में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)ने बटलर के लिए पार्टी रखी थी. इसी दौरान प्रियंका रे चार्म से जेरार्ड काफी इंप्रेस हुए थे, और उन्होंने शादी के लिए प्रियंका को प्रपोज तक कर दिया था. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो प्रियंका को इंस्प्रेस करने के लिए बार-बार घुटने के बल बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहे थे.

वहां मौजूद एक गेस्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करीब हर आधे घंटे में वो ऐसा कर रहे थे और उन लोगों के लिए तो ये एक जोक की तरह हो गया था. हर आधे घंटे पर जब बटलर देसी गर्ल को प्रपोज करते तो वो हंसने लगती थीं. बटलर ने साल 2012 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से अपने प्यार का इजहार किया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

ये भी पढ़ें:- Lock Upp Show: सायशा शिंदे का खुलासा, बड़े डिज़ाइनर ने दिया था प्यार में धोखा, फिल्म इंडस्ट्री से झेलना पड़ा था बैन

जेरार्ड बटलर करना चाहते थे प्रियंका चोपड़ा संग शादी

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं मालिब में रहता हूं और प्रियंका एक पार्टी के लिए मालिब में आई थीं. लेकिन उस दौरान मैं एक शादी के लिए बाहर गया था. उनसे मैं मिलना चाहता था, ऐसे में सोच रहा था कि क्या मैं प्लेन मिस कर दूं, लेकिन मैं मिल नहीं पाया. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अभी मैं सिंगल हूं और प्रियंका चोपड़ा का इंतजार कर रहा हूं.हालांकि प्रियंका और बटलर दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं. लंबे समय से जहां बटलर मॉर्गन ब्राउन को डेट कर रहे हैं. वहीं प्रियंका भी साल 2018 में निक जोनस संग सात फेरे ले चुकी हैं, और अब मां भी बन चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:- Bollywood की इस ग्लैमरस एक्ट्रेस का ब्रेक फेल होने से हुआ एक्सीडेंट, पैर पर आई गहरी चोट

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ
'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget