एक्सप्लोरर

बॉलीवुड सेलेब्स के बीच लगातार बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप, अब ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए बप्पी लहिड़ी

बप्पी लहिड़ी की बेटी रीमा लहिड़ी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि पिता को कोरोना के माइल्ड लक्षण हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है

मुम्बई: देशभर के लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़ी तमाम हस्तियों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब जाने-माने संगीतकार बप्पी लहिड़ी को कोरोना के वायरस से संक्रमित हो गये हैं. एबीपी न्यूज़ को जानकारी मिली है कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद बप्पी लहिड़ी को दक्षिण मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

उल्लेखनीय है कि 17 मार्च को बप्पी लहिड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि उन्होंने कोरोना की वैक्सीन के लिए खुद को पंजीकृत कर लिया है. उन्होंने पंजीकरण की प्रक्रिया को बेहद सरल बताते हुए ये भी लिखा था कि उम्र के लिहाज से पात्र सभी लोगों को वैक्सीन के लिए खुद को पंजीकृत कराना चाहिए और जल्द वैक्सीन लगवानी चाहिए.

उल्लेखनीय है कि इस वक्त अपने पिता बप्पी लहिड़ी की देखभाल के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही मौजूद उनकी बेटी रीमा लहिड़ी ने एबीपी न्यूज़ को अस्पताल से जारी किये गये बयान में कहा, "बेहद सतर्कता बरतने के बावजूद बप्पी दा कोरोना से संक्रमित हो गये मगर उन्हें कोरोना के माइल्ड लक्षण हैं. उनकी उम्र को देखते हुए एहतियात के तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर उदवाडिया के निगरानी में रखा गया है. वो जल्दी ही ठीक होकर घर लौट आएंगे. उन्हें हमेशा अपनी दुआओं में रखने के लिए शुक्रिया."

उल्लेखनीय है कि 68 वर्षीय बप्पी लहड़ी महज 19 साल की उम्र में 1971 में कलकत्ता से मुम्बई चले आये थे. जल्द ही उन्हें शोमू मुखर्जी की फिल्म 'नन्हा शिकारी' का म्यूजिक कंपोज करने का अवसर मिला. इसके बाद बप्पी लहड़ी ने 'चलते चलते', 'जख्मी', 'शराबी', 'नमक हलाल', 'डांस डांस', 'डिस्को डांसर' 'थानेदार', 'आंखें' जैसी तमाम फिल्मों में हिट संगीत दिया और संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई. सैंकड़ों हिंदी और बांग्ला फिल्मों में संगीत देने के अलावा उन्होंने कई गाने भी गाए जिनमें खुद के द्वारा संगीतबद्ध किये गये गानों के अलावा अन्य संगीतकारों के लिए तमाम हिट गानों का शुमार है.

गौरतलब है कि 2014 में राजनीति में कदम रखने के बाद बप्पी लहिड़ी ने भारतीय जनता पार्टी‌ के उम्मीदवार के तौर पर पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था मगर वे तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार से चुनाव हार गये थे.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 8: 'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, अब साल की टॉप 5 फिल्मों में करेगी एंट्री
'द ओडिसी' के आने का भी 'धमाल 4' पर नहीं पड़ा असर, 8वें दिन जड़ दिया शतक, जानें- कलेक्शन
The Odyssey Box Office Day 1:'द ओडिसी' ने आते ही ध्वस्त किया 'ओपनहाइमर का रिकॉर्ड, बनी क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर
'द ओडिसी' पर पहले दिन हुई नोटों की बरसात, बनी क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनर
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे हैं बिग बी, KBC 18 के नए फॉर्मेट ने बदली गेम की पूरी तस्वीर
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे हैं बिग बी, केबीसी 18 के नए फॉर्मेट ने बदली गेम की पूरी तस्वीर
आमिर खान की तीसरी शादी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बताया लव जिहाद, एक्टर को पोस्ट में दी धमकी, लिखा- 'सांसें दबा लेंगे'
अब आमिर खान को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, एक्टर की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget