एक्सप्लोरर

अरशद वारसी की पत्नी ने शेयर की अनदेखी वीडियो, तब एक्टर को नहीं जानती थीं मारिया गोरेटी

एक्टर अरशद वारसी ने बीते दिन अपना 54वां जन्मदिन मनाया. इस दिन उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां मिलीं. इस बीच उनकी पत्नी मारिया ने एक्टर संग अपनी अनदेखी वीडियो भी साझा की.

अरशद वारसी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का खूब दिल जीता है. साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी में कई संघर्ष भी देखे हैं. मुश्किल समय में उनका साथ उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी ने दिया है. इस कपल का एक थ्रोबैक वीडियो इस समय काफी सुर्खियों में है.

दरअसल, बीते दिन एक्टर अरशद वारसी ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान उन्हें फैंस ने ढेरों बधाईयां दीं. इनमें उनके लिए सबसे खूबसूरत विश रहा मारिया गोरेट्टी का. उन्होंने अपने पति के साथ अपना एक पुराना वीडियो साझा किया था. वीडियो में वह एक्टर का इंटरव्यू लेती नजर आ रही हैं. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि उस समय वह उन्हें जानती नहीं थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TheMariaGorettiCorner (@mariagorettiz)

खुद वीडियो के कैप्शन में उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, 'आप इस लड़के को जानते हैं न, अब यह और समझदार हो गए हैं. यह वीडियो उस समय का है जब मैं वीजे हुआ करती थी. उन दिनों मैंने इनका इंटरव्यू लिया था और तब मैं इनके बारे में कुछ नहीं जानती थी. अफसोस इस बात का है कि उस इंटरव्यू का इतना ही हिस्सा आज मेरे पास है'. आपको याद दिला दें कि, 90 के दशक में एमटीवी पर एक वीजे आती थी जो अपने अंदाज़ से लोगों के बीच मशहूर थी. वह कोई और नहीं मारिया गोरेटी ही थीं. सोशल मीडिया पर इस कपल का यह पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं.

पहली नजर में दिल दे बैठे थे अरशद वारसी 
साल 1991 में अरशद वारसी एक्टर बनने से पहले एक डांस ग्रुप चलाते थे. उन्हें मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में आयोजित मल्हार फेस्टिवल में बतौर जज आमंत्रित किया गया था. वहां उन्होंने सेंट एंड्रयू कॉलेज की प्यारी सी मुस्कान वाली छात्रा मारिया गोरेट्टी को देखा, जो कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने आई थीं. वहीं पहली नजर में अरशद मारिया को अपना दिल दे बैठे थे. साल 1999 में 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन दोनों ने मुस्लिम व ईसाई रीति रिवाज से शादी रचाई.

यह भी पढ़ें-

क्रिकेटर केएल राहुल को ट्रोल करने वालों पर भड़के सुनील शेट्टी, क्या बेटी की पसंद को एक्सेप्ट कर चुके हैं एक्टर?

जब भरी महफिल में ऐश्वर्या राय करने लगी थीं फ्लर्ट, अभिषेक बच्चन ने भी कह दी थी ऐसी बात जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1: 'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 14 करोड़ के पार
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget