एक्सप्लोरर

Happy Birthday Anushka Shetty: 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी योग सिखाकर कमाती थी पैसे, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

Anushka Shetty Birthday : साउथ की सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. आज साउथ का एक बड़ा नाम बन चुकीं अनुष्का एक वक्त पर योग सिखाकर पैसे कमाया करती थी. जानें उनसे जुड़ी ये खास बातें..

Anushka Shetty Birthday : साउथ की सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. अनुष्का शेट्टी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और वो अपनी लीक से हटके फिल्मों के सिलेक्शन के लिए खासतौर पर जानी जाती हैं. आज साउथ का एक बड़ा नाम बन चुकीं अनुष्का एक वक्त पर योग सिखाकर पैसे कमाया करती थी.

अनुष्का के फैंस को भी शायद ही ये बात पता न हो कि अनुष्का ने भरत ठाकुर से योग सीखा है और वो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले प्रोफेशनल योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं. बताया जाता है कि एक दिन अनुष्का को योग सीखाते हुए डायरेक्टर ने देखा और उन्हें फिल्म ऑफर कर दी. इसी पल ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी.

Happy Birthday Anushka Shetty: 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी योग सिखाकर कमाती थी पैसे, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

अनुष्का शेट्टी एक वक्त पर भले ही योग सिखाकर घर चलाती हों, लेकिन आज वो करोड़ों की मालकिन हैं. उनकी फिल्म 'बाहुबली' ने उन्हें साउथ के साथ-साथ नॉर्थ फिल्म इंडस्ट्री सहित पूरे विश्व में एक खास पहचान दिलाई है. इस फिल्म की रिलीज के बाद अनुष्का शेट्टी को उनके फैंस से सबसे ज्यादा प्यार मिला. उसी दौरान अनुष्का ने अपने ड्राइवर को 12 लाख रुपए की गाड़ी तोहफे में दी थी. जिसे लेकर अनुष्का की काफी तारीफ भी हुई थी. इतनी महंगे तोहफे देने वाली अनुष्का खुद भी करोड़ों की मालकिन हैं. Net-worthier की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का 140 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं.

Happy Birthday Anushka Shetty: 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी योग सिखाकर कमाती थी पैसे, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

उनकी इस प्रोपर्टी में लग्जरी अपार्टमेंट (जो कि हैदराबाद के जुबानी हिल्स के छठवें फ्लोर पर हैं) भी शामिल है. एक फिल्म की फीस भी अनुष्का की कम नहीं हैं. 4 से 5 करोड़ रुपए अनुष्का एक फिल्म के लिए फीस लेती हैं. अनुष्का को कार और बाइकों का काफी क्रेज हैं. उनके पास कई अलग-अलग ब्रांड की गाड़िया हैं. जिनमें ऑडी A6 बीएमडब्लू 6 और टोयटा कोरोल्ला शामिल हैं.

Happy Birthday Anushka Shetty: 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी योग सिखाकर कमाती थी पैसे, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

अनुष्का ने सुपरस्टर प्रभास के साथ कुछ फिल्मों में कम किया है और दर्शकों को इस जोड़ी की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री काफी पसंद आई. ऐसे में इन दोनों की डेटिंग की खबरें भी आई. यहां तक कि कई रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी दावे किए गए कि दोनों एक दूसरे से बहुत जल्द शादी करने वाले हैं. हालांकि बाद में दोनों ने ही एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए इस खबरों को अफवाह करार दिया. आपको बता दें कि पहली बार ये सुपरहिट जोड़ी फिल्म 'बिल्ला' में साथ दिखाई दी थी.

बता दे कि अनुष्का शेट्टी मे साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था. 'बाहुबली' के साथ-साथ अनुष्का ने 'सिंघम', 'रुद्रमहादेवी', 'अरुंधती' और 'वेदम' जैसी ब्कबस्टर फिल्मों में काम किया है. 'बाहुबली' ने उनके करियर को अब तक के सबसे ऊंचे मुकाम पर ला दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget