एक्सप्लोरर

यौन शोषण के आरोपों पर अनुराग कश्यप की सफाई, बोले- उन्हें न्याय मिलेगा ऐसा पूरा विश्वास

अनुराग कश्यप की वकील के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम और आरोपों से न केवल अनुराग कश्यप बल्कि उनके परिवार और उनके शुभचिंतकों को काफी ठेस पहुंचा है.

मुंबई: मुम्बई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में फिल्म अभिनेत्री पायल घोष द्वारा फ़िल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर लगाए यौन शोषण आरोप के बाद वर्सोवा पुलिस ने गुरुवार को अनुराग कश्यप का बयान दर्ज किया. अनुराग सुबह 10 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे और शाम करीब 6 बजे अपना बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस स्टेशन से निकले.

अपने ऊपर लगाए गए यौन शोषण आरोपों पर अनुराग कश्यप ने अपने वकील प्रियंका खिमानी के माध्यम से सफाई दी हैं. वकील प्रियंका के मुताबिक, अगस्त 2013 के कथित यौन शोषण आरोप के संदर्भ में अनुराग कश्यप ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराया. अनुराग कश्यप ने अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को खारिज किया है और अपना बयान दर्ज कराया है.

अनुराग कश्यप ने अपने बयानों के समर्थन में दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं जो शिकायतकर्ता के आरोपों को खारिज करता है. अनुराग कश्यप ने अगस्त 2013 महीने के दस्तावेज सबूत उपलब्ध कराए हैं जिसके मुताबिक वह अगस्त 2013 में एक फिल्म के संदर्भ में श्रीलंका में थे. अनुराग कश्यप ने जिस जगह पर घटना होने का जिक्र किया गया है उसे पूरी तरह नकारा है.

शिकायतकर्ता द्वारा कथित अगस्त 2013 की कथित घटना को मीडिया में प्रचार कर अनुराग कश्यप की छवि बिगाड़ने और बदनाम करने का काम किया जा रहा है जबकि यह मामला न्यायिक प्रक्रिया से गुजर रहा है.

अनुराग कश्यप के मुताबिक, शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार अपने बयान बदले जाने और अनुराग कश्यप द्वारा दस्तावेजों की पेशी के बाद शिकायतकर्ता के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है. अनुराग कश्यप के मुताबिक शिकायतकर्ता आने वाली जांच प्रक्रिया के दौरान भी बार-बार अपना बयान बदल सकती है. अनुराग कश्यप की वकील के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम और आरोपों से न केवल अनुराग कश्यप बल्कि उनके परिवार और उनके शुभचिंतकों को काफी ठेस पहुंचा है.

अनुराग कश्यप अपने पास उपलब्ध तमाम न्यायिक संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं. अनुराग के मुताबिक शिकायतकर्ता अपने निजी स्वार्थ के लिए मी टू मूवमेंट का दुरुपयोग कर रही है और उन्हें न्याय मिलेगा ऐसा पूरा विश्वास है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Friday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget