एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत और अंकिता के रिलेशन को लेकर कही थी ये बात, भड़की अंकिता लोखंडे ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती के इस दावे का खंडन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत की फोन पर बात हुई थी.

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती के उन दावों का खंडन किया है, जिसमें एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में रिया ने कहा था कि सुशांत डिप्रेशन से पीड़ित थे. अंकिता ने रिया की बातों का खंडन करते हुए कहा कि सुशांत के अंदर डिप्रेशन का कोई लक्षण नहीं था. सुशांत के साथ छह साल तक रिलेशनशिप में रहीं अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लम्बा पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह कुछ सफाई देना चाहती हैं.

अंकिता लोखंडे ने लिखा, "पहले तो मैं यह बताना चाहती हूं कि शुरुआत से अंत तक मैं और सुशांत एक साथ थे. 23 फरवरी, 2016 तक हमारा साथ था. सुशांत में इस दौरान मैंने डिप्रेशन का कोई लक्षण नहीं देखा और हम कभी भी किसी मनोचिकित्सक के पास नहीं गए. वह पूरी तरह स्वस्थ थे."

View this post on Instagram
 

Few Revelations on today.. Follows #ITWILLCONTINUETILLWEGETJUSTICE

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

अंकिता ने आगे लिखा, "मैंने कभी किसी प्लेटफार्म पर यह नहीं कहा है कि हमारे रिलेशनशिप के खत्म होने के बाद मैं और सुशांत एक दूसरे के टच में थे. हां, मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान सुशांत ने मेरे एक पोस्टर पर कमेंट किया था. ये कमेंट मेरे एक दोस्त के इंस्टा पोस्ट पर सुशांत ने किया था. मुकेश छाबड़ा ने मुझे इस प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दी थीं और मैंने उन्हें सभ्यतावश रिप्लाई किया था. ऐसे में मैं रिया के इस दावे का खंडन करती हूं कि मैंने यह कहा है कि हमारी फोन पर बात हुई है."

अंकिता ने आगे लिखा, "मैं अब तक सभी इंटरव्यूज में यही कहती आई हूं कि मैं और सुशांत जब तक साथ थे, तब तक मैंने उनके अंदर डिप्रेशन वाली कोई बात नहीं देखी. हमने एक साथ सपने देखे थे और वह भी सुशांत की सफलता के लिए मैंने प्रार्थना की थी कि वह सफल हों. यही सब मैंने कहा है. जब किसी इंटरव्यू में रिया का जिक्र हुआ है तो मैंने बार-बार और साफ तौर पर ये बातें कही हैं."

View this post on Instagram
 

Is this #claustrophobia ? u always wanted to fly and u did it .????

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

अंकिता ने कहा कि उनके जवाब सच हैं और वह रिया या फिर सुशांत के साथ उसके रिश्ते के बारे में नहीं जानतीं और सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें कभी इसकी परवाह भी नहीं रही है. उल्लेखनीय है कि रिया ने एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत के अंदर डिप्रेशन के लक्षण थे और इस सम्बंध में उनका इलाज भी चल रहा था.

सुशांत 14 जून को बैंड्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे. सुशांत के पिता के.के. सिंह ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि रिया सुशांत को जहर दिया करती थी और इस लिहाज से सुशांत की हत्या हुई है. सीबीआई अभी इस मामले की जांच कर रही है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget