एक्सप्लोरर

Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: रोका से लेकर मेहंदी-सगाई तक, अनंत-राधिका का हर फंक्शन रहा ग्रैंड

Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने तमाम रीति-रिवाजों और रस्मों को निभाते हुए ऑफिशियली सगाई कर ली है. फिलहाल दोनों फैमिली शादी की तैयारियों में बिजी हैं.

Anant Radhika Engagement: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर में जश्न का माहौल है. पूरा एंटीलिया दुल्हन की तरह सजा हुआ और मेहमानों से खचाखच भरा हुआ है. हो भी क्यों ना मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी जो है. जी हां अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. फिलहाल दोनों फैमिलीज में प्री वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किए जा रहे हैं और तमाम रस्मे और रीति-रिवाज भी निभाए जा रहे हैं. चलिए एक नजर डालते हैं अनंत और राधिका के रोके, मेहंगी से लेकर इंगेजमेंट तक सभी फंक्शन पर

अनंत-राधिका का रोका पिछले साल दिसंबर में हुआ था
पिछले साल 29 दिसंबर को    राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में अनंत और राधिका का रोका हुआ था. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर, गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट परिमल नाथवानी ने ट्विटर अकाउंट पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में रोका समारोह के लिए अनंत और राधिका को ढेर सारी बधाई. भगवान श्रीनाथ जी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे.'

 

रोका के बाद अनंत-राधिका ने मुंबई में होस्ट की थी पार्टी
राजस्थान के मंदिर में रोका सेरेमनी के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का ग्रैंड वेलकम हुआ था. इसके बाद अंबानी फैमिली ने एंटीलिया में ग्रैंड पार्टी भी रखी थी. इस पार्टी में बॉलीवुड, राजनीति और क्रिकेट जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की थी. शाहरुख खान, आलिया भटट्, रणवीर कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक कपल को बधाई देने पहुंचे थे.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

राधिका ने अनंत के नाम की लगवाई मेहंदी
दो दिन पहले ही अनंत और राधिका की मेहंदी सेरमनी का फंक्शन हुआ था. इस दौरान राधिका ने अपने हाथों में अनंत के नाम की मेहंदी लगवाई और मेहंदी से लगे हाथों को भी फ्लॉन्ट किया है.  अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल रेशम का एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा कैरी किया. राधिका ने अपने बालों को आर्टिफिशियल फ्लावर्स के साथ एक फिशटेल ब्रेड में स्टाइल किया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Colourful BD (@colourful___bd)

राधिका ने मेहंगी फंक्शन में किया था ‘घर मोरे पिया’ पर डांस
वहीं राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी में डांस करने की वीडियो भी काफी वायरल हो रही है. उन्होंने फिल्म कलंक के आलिया भटट् के गाने घर मोरे परदेसिया पर डांस किया था. अंबानी खानदान की होने वाली छोटी बहू राधिका ने अपनी खूबसूरती और शानदार डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत लिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akash Ambani (@akashambani_fc)

अनंत-राधिका की ऑफिशियली हुई सगाई 
वहीं 19 जनवरी को अंबानी के एंटीलिया रेजिडेंस पर पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ऑफशियली सगाई हुई. कपल ने अपने परिवार, दोस्तों के बीच सम्मानित परंपराओं के साथ सगाई. बता दें कि अंबानी परिवार (गुजराती हिंदू परिवार) के बीच में सालों पुरानी परंपरा गोल धना और चुनरी विधि कई पीढ़ियों से चली आ रही हैं. दोनों परिवार की मौजूदगी में इंगेजमेंट फंक्शन में होने वाले दूल्हा-दुल्हन के साथ सभी रस्मों-रिवाजों को निभाया गया.

 

अनंत-राधिका की सगाई में गोल धना की रस्म पूरी की गई
अनंत-राधिका की सगाई में दोनों परिवारों ने एक दूसरे को कई उपहार और शुभकामनाएं भेट किये है. इस दौरान गोल धना परंपरा का आयोजन हुआ है. गोल धना का मिनिंग गुड़ और धनिया के बीज है जो गुजराती परंपराओं में एक सगाई समारोह में इस्तेमाल होते है. इन चीजों को दूल्हे के घर पर दोस्तों और परिवार के लोगों को बांटा जाता है. दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर गिफ्ट और मिठाई लेकर आता है. इसके बाद दोनों के बीच रिंग्स का आदान-प्रदान किया जाता है. अंगूठियों का आदान-प्रदान होने के बाद जोड़ा अपने बड़ों से आशीर्वाद लेते हैं.

अंबानी फैमिली ने सरप्राइज परफॉर्मेंस दी 
जोड़े के उज्जवल भविष्य के लिए भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने, पूरा परिवार अनंत और राधिका के साथ मंदिर दर्शन करने के लिए भी गया. वहां से सभी गणेश पूजा के लिए वेन्यू पर पहुंचे. इस दौरान पारंपरिक लगन पत्रिका का पाठ किया गया  गोल-धना और चुनरी विधि के बाद अनंत और राधिका के परिवारों के बीच गिफ्ट्स दिए गए. नीता अंबानी के लीड में अंबानी फैमिली ने गेस्ट के लिए सरप्राइज परफॉर्मेंस की ट्रीट भी दी.  इसके बाद ईशा अंबानी ने रिंग सेरेमनी शुरू होने की अनाउंसमेंट की और फिर अनंत और राधिका ने एक दूसरे को रिंग पहनाकर सभी बड़ों का आशीर्वाद लिया है. 


Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: रोका से लेकर मेहंदी-सगाई तक, अनंत-राधिका का हर फंक्शन रहा ग्रैंड

अनंत राधिका की इंगेजमेंट पार्टी में सितारों का लगा मेला
अनंत और राधिका की इंगेजमेंट पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे भी कपल को बधाई देने पहुंचे थे. इस दौरान शाहरुख खान से लेकर, सलमान खान, दीपिका-रणवीर सिंह, अन्नया पांडे, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर सहित तमान सितारों ने सगाई फंक्शन में शिरकत की. प्री वेडिंग फंक्शन के बाद अब जल्द ही अनंत और राधिका सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे.


Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: रोका से लेकर मेहंदी-सगाई तक, अनंत-राधिका का हर फंक्शन रहा ग्रैंड


Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: रोका से लेकर मेहंदी-सगाई तक, अनंत-राधिका का हर फंक्शन रहा ग्रैंड
Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: रोका से लेकर मेहंदी-सगाई तक, अनंत-राधिका का हर फंक्शन रहा ग्रैंड

क्या करते हैं अनंत अंबानी
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और तब से वे रिलायंस इंडस्ट्रीज में कई तरह के कामकाज को देखते हैं. वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में रहे हैं. वह फिलहाल रिलायंस के एनर्जी बिजनेस को लीड कर रहे हैं.


Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: रोका से लेकर मेहंदी-सगाई तक, अनंत-राधिका का हर फंक्शन रहा ग्रैंड

कौन हैं अनंत की होने वाली दुल्हनिया राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट, विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं. राधिका मुंबई में स्कूलिंग कम्प्लीट करने के बाद हायर स्टडी के लिए न्यूयॉर्क चली गई थीं. न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से राधिका ने पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया. पढाई करने के बाद राधिका अब फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं और वे एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हैं.राधिका लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और अंबानी परिवार से उनकी अच्छी बॉन्डिंग है. वह साल 2018 में ईशा अंबानी की सगाई में डांस परफॉर्म करते हुए नजर आई थींराधिका मर्चेंट ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं. उन्होंने 8 साल तक भरतनाट्यम सीखा है. अनंत के साथ शादी करने के बाद राधिका नीता अंबानी के बाद दूसरी शख्स होंगी जिन्हें भरतनाट्यम आता है.

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की ‘माया’ करती थीं सरकारी नौकरी, सिंगर बनने के लिए बिहार से मुंबई आईं लेकिन यूं बन गईं एक्ट्रेस

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिग्गज तमिल संगीतकार देवा का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
दिग्गज तमिल संगीतकार देवा का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी, मेकर्स बोले- '10 हजार टेक्निशियन कर रहे फिल्म पर काम'
'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में नजर आईं साई पल्लवी
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget