एक्सप्लोरर

अमूल इंडिया ने ऑस्कर विजेता वॉकिन फीनिक्स के लिए बनाया कार्टून, पेटा ने की आलोचना

पेटा अमूल इंडिया के विज्ञापन पर सख्त नाराज है. उसने अमूल के व्यंग्यात्मक विज्ञापन पर करारा जवाब दिया है. अमूल ने ऑस्कर विजेता कलाकार का अपने विज्ञापन के जरिए मजाक उड़ा था.हॉलीवुड कलाकार वॉकिन फीनिक्स ने अपने भाषण में जानवरों के साथ होनेवाली क्रूरता का मुद्दा उठाया था.

नई दिल्ली: अमूल इंडिया का एक विज्ञापन विवादों में आ गया है. जानवरों के लिए काम करनेवाली संस्था पेटा ने कंपनी के विज्ञापन पर विरोध जताया है. पेटा का कहना है कि अमूल ने कार्टून के जरिए हॉलीवुड स्टार वॉकिन फीनिक्स का मजाक उड़ाया था. वॉकिन फीनिक्स को फिल्म 'जोकर' में शानदार अभियन के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. 92वें अकेडमी अवार्ड्स के मौके पर भाषण देते हुए वॉकिन फीनिक्स ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. उनके भाषण की पूरी दुनिया में सराहना हुई. एक वक्त ऐसा भी आया जब ऑस्कर विजेता अपने भाषण के दौरान भावुक हो गये.

वॉकिन फीनिक्स के भाषण को पूरी दुनिया ने सराहा अपने भाषण में ऑस्कर विजेता ने जानवरों के प्रति इंसानी क्रूरता का मुद्दा उठाया. इसके लिए उन्होंने डेयरी उद्योग को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा था, “मेरा मानना है कि हम प्राकृतिक दुनिया से कट गये हैं. हमारा नजरिया दुनिया के प्रति अहंकारी हो गया है. जबकि हमें ब्राह्रंड के बीच में होना चाहिए था. हम प्राकृतिक दुनिया में जाकर संसाधनों की लूट मचाते हैं. इसका एक बेहतरीन नमूना है गाय से किया जानेवाला हमारा अमानवीय व्यवहार.''

उन्होंने कहा, ''हम गाय का कृत्रिम गर्भधारण करवाते हैं और जब उसे बच्चा होता है तो हम उसका दूध छीन लेते हैं. हम ये भी नहीं सोचते कि बछड़े का भोजन तो वही है लेकिन हम उसके खाने का हिस्से छीन ले रहे हैं. अपने फायदे के लिए हमें उसकी भूख की चिंता नहीं है. गाय का बछड़ा भूख से चिल्लाता रह जाए, हमारे ऊपर उसकी चीख का कोई असर नहीं होता. ये जानवरों के साथ अत्याचार और जुल्म नहीं तो और क्या है.”

कार्टून के जरिए अमूल ने वॉकिन फीनिक्स पर किया था व्यंग्य ऑस्कर विजेता के मार्मिम भाषण पर अमूल ने कार्टून के जरिए व्यंग्य किया. उसने ऑस्कर विजेता का मजाक उड़ानेवाला विज्ञापन प्रकाशित किया. जिसमें अमूल की ऑइकोनिक गर्ल को फोनिक्स को मक्खन खिलाते हुए दर्शाया गया. इसी व्यंग्य पर पेटा इंडिया ने अमूल पर सख्त टिप्पणी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Evil Dead Burn Box Office Day 5: 'धमाल 4' के आगे इस हॉरर फिल्म की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, पांच दिन में कमा डाले करोड़ों
'धमाल 4' के आगे इस हॉरर फिल्म की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, पांच दिन में कमा डाले करोड़ों
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 84 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 84 करोड़ के हुई पार
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की फिल्म ने 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'धमाल 4' ने ने 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये 10 फिल्में, कोर्टरूम ड्रामा से लेकर एक्शन फिल्में तक मचा रही धमाल
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये 10 फिल्में, कोर्टरूम ड्रामा से लेकर एक्शन फिल्में तक मचा रही धमाल

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget