एक्सप्लोरर

Amrapali Dubey का है मानना, Nirhua को मिलना चाहिए ऑस्कर, बताया क्‍यों हैं इस अवॉर्ड के काबिल

Amrapali Dubey And Nirhua: फिल्मी करियर के साथ-साथ राजनीतिक करियर में भी आम्रपाली दुबे, निरहुआ के साथ साए की तरह रही हैं. दोनों की ऑनस्‍क्रीन-ऑफस्‍क्रीन हर जगह केमेस्‍ट्री हिट है.

Amrapali Dubey Statement On Nirhua: भोजपुरी फिल्मों के कलाकार अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं. इसका सबसे अच्छा  उदाहरण निरहुआ  (Nirhua) उर्फ दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के अलावा और कौन हो सकता है. अब तो राजनीति के अखाड़े में भी उतर चुके हैं. हाल ही में बीजेपी से चुनाव जीतकर सांसद बने हैं और इस दौरान भी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने उनका साथ नहीं छोड़ा. 

फिल्मी करियर के साथ-साथ राजनीतिक करियर में भी आम्रपाली दुबे, निरहुआ के साथ साए की तरह रही हैं. दोनों की ऑनस्‍क्रीन केमेस्‍ट्री तो हिट है ही, ऑफस्‍क्रीन भी दोनों में खूब जमती है.

आम्रपाली और निरहुआ ने एक साथ 25 से अधिक फिल्‍में की हैं. ये भी अपने आप में काफी दिलचस्‍प है. दोनों को एक साथ दर्शकों का भरपूर प्‍यार मिला है. ऑफस्‍क्रीन नजदीकियों की भी खूब चर्चा रही है. आम्रपाली कई मौकों पर निरहुआ की खुलकर तारीफ कर चुकी हैं. उन्‍होंने यहां तक कह दिया कि निरहुआ को ऑस्‍कर मिलना चाहिए. 

इस कारण निरहुआ को मिलना चाहिए ऑस्‍कर 

एक इंटरव्‍यू के दौरान आम्रपाली से पूछा गया कि निरहुआ के साथ 25 फिल्‍में पूरी करने पर उन्‍हें कैसा लग रहा है. इसके जवाब में ही उन्‍होंने कहा कि निरहुआ के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है और दर्शकों का खूब प्‍यार मिला है. इसी दौरान आम्रपाली ने आगे कहा, ‘’निरहुआ ने मुझे 25 फिल्‍मों तक झेला है और मुझे झेलने के लिए उन्‍हें ऑस्‍कर मिलना चाहिए.’’ आम्रपाली ने कहा, ‘’जितनी मैं जिद्दी और गुस्सैल हूं, उस हिसाब से मेरे साथ काम करने के लिए निरहुआ बधाई और ऑस्कर के पात्र हैं. 

आपको बता दें कि आम्रपाली (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirhua) के अफेयर की खूब अटकलें रही हैं. काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियों की खूब चर्चा रही. हालांकि निरहुआ शादीशुदा हैं और आम्रपाली अब भी सिंगल हैं. कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, आम्रपाली के शादी नहीं करने का कारण निरहुआ ही हैं. एक इंटरव्‍यू में आम्रपाली ने कहा था कि निरहुआ जैसा पार्टनर मिलना सौभाग्‍य की बात है. 

यह भी पढ़ें: कानूनी पंचड़े में फंसी Nushrratt Bharuccha की 'Janhit Mein Jaari', राइटर ने ये आरोप लगाकर दर्ज करवाया केस

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget