एक्सप्लोरर

Lockdown में खराब हो गया है अमिताभ बच्चन का लैपटॉप, नहीं कर पा रहे हैं जरूरी काम

मेगास्टार अमिताभ बच्चन का लैपटॉप खराब हो गया है, जिसके कारण वह ब्लॉग नहीं लिख पा रहे हैं.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन का लैपटॉप खराब हो गया है, जिसके कारण वह ब्लॉग नहीं लिख पा रहे हैं. बिग बी ने बुधवार सुबह अपने ब्लॉग पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक पोस्ट न लिख पाने के लिए माफी मांगी है.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "दोबारा माफी चाहता हूं. व्यस्त हो गया था.. बिना काम के व्यस्त.. ना!!! लैपटॉप 'लॉकडाउन' में चला गया.. इसलिए इसे ठीक करने के लिए बैकएंड डिजिटल टीम के साथ काम कर रहा था.. फिर अपने कंप्यूटर विशेषज्ञ के पास गया.. उसके बाद वापस आया."

बिग बी ने लिखा, "जाहिर तौर पर इसे ठीक करने का काम अभी भी चल रहा है.. और आशा है कि वक्त के साथ यह खुद ही ठीक हो जाएगा, यह वक्त ले रहा है, कुछ दिक्कतें हैं, इसलिए बाद में फिर बात करेंगे."

वहीं अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपनी फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' के सेट से मीठी यादें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम और ट्विटर का सहारा लिया. फिल्म ने 43 साल पूरे कर लिए हैं.

आपको बता दें कि बिग बी की टीम मुंबई के अलग-अलग स्थानों जैसे हाजी अली दरगाह, अनटॉप हिल, घारावी, जुहू आदि पर रोजाना खाना बांट रही है. इसके अलावा कई स्थानीय अधिकारियों की मदद से अमिताभ बच्चन की टीम ने काफी संख्या में मास्क और सैनिटाइजर बांटे हैं. साथ ही साथ अस्पतालों, बीएमसी कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों के अलावा अंतिम संस्कार स्थानों के लिए करीब 20, 000 से ज्यादा पीपीई किट भी डोनेट किए है.

यही नहीं बिग बी की टीम 9 मई के बाद से प्रतिदिन 2000 ड्राई फूड पैकेट, 2000 पानी की बोतलें और करीब 1200 जोड़ी चप्पल भी प्रवासी मजदूरों को बांट रही है. इसके अलावा उनकी टीम गुरुवार को 10 से ज्यादा बसों से मजदूरों को यूपी के लिए रवाना करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ केस: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सलमान खान के घर भी हुई थी रेकी
टाइगर श्रॉफ केस: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सलमान खान के घर भी हुई थी रेकी
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget