एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड में शूटिंग की गाइलाइन्स बनकर तैयार, क्या आसान होगा इन्हें लागू करना?

फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी बॉडी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने निर्माताओं की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ हाल ही में एक वर्चुअल मीटिंग के बाद 37 पन्नों का दिशा-निर्देश जारी किया है.

मुम्बई : देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच तमाम निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों के बीच शूटिंग शुरू करने की संभावनाओं के बारे में बातचीत हो रही है. ऐसे में फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी बॉडी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने निर्माताओं की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ हाल ही में एक वर्चुअल मीटिंग के बाद 37 पन्नों का दिशा-निर्देश जारी किया है, जिसमें शूटिंग के दौराज तमाम तरह की सावधानियां बरतने की बातें विस्तार से कहीं गयीं हैं. लेकिन क्या शूटिंग के दौरान इन दिशा-निर्देशों का पालन करना इतना आसा होगा? यह जानने से पहले आइए पहले जान लेते हैं कि इन इन दिशा-निर्देशों में किन बातों पर जोर दिया गया है:

- सेट पर हर क्रू मेम्बर को त्रिस्तरीय मेडिकल मास्क और ग्लव्स पहनना होगा. - एंट्री व एक्जिट पॉइंट और शूटिंग के दौरान सभी के लिए सैनिटाइजिंग की व्यवस्था. - कॉन्टैक-विहिन थर्मामीटर से रोज़ाना टेम्परेचर चेक करने की व्यवस्था. - स्टूडियो को शूटिंग के पहले और बाद में, दोनों सूरत में सैनेडाइज़ करना जरूरी होगा, जिसे सरकार द्वारा आधिकारिक एजेंसी द्वारा अंजाम दिया जाएगा. - शूटिंग में मौजूद हर व्यक्ति को एक-दूसरे से करीब दो मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी. - सेट पर एंटी-कोविड संबंधी दिशा निर्देशों की निगरानी के लिए लोगों की नियुक्ति. - शूटिंग के दौरान एक एम्बुलेंस की व्यवस्था. - 3 महीने तक अलग-अलग शिफ्ट में दो जूनियर लेवल डॉक्टर की सेट पर नियुक्ति. - शूटिंग संबंधी सभी उपकरणों को बार-बार किटाणु-रहित किये जाने पर जोर. - पूरे सेट को अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा और हर जोन में 15 से अधिक लोग मौजूद नहीं होंगे. - किसी को एक जोन से दूसरे जोन में जाने की इजाजत नहीं होगी. - शूटिंग के लिए जब तक आवश्यकता न हो, तब तक कलाकार अपने-अपने कमरे में ही रहेंगे. - कलाकारो के स्टाफ मेम्बर्स को महज आपातकालीन स्थिति में ही सेट पर आने की इजाजत होगी. - सेट पर अनावश्यक मेहमानों के आने पर भी रोक होगी. - दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं करनेवाले लोगों को आगे से शूटिंग में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी.

ऊपर बताये गये अहम बिंदुओं के अलावा भी गाइडलाइन्स की फेहरिस्त काफी लम्बी है. लेकिन क्या शूटिंग के दौरान इन सभी चीजों का अनुपालन इतना आसान होगा? एबीपी न्यूज़ ने यह सवाल प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के वाइस-प्रेसिडेंट मनीष गोस्वामी से किया. इसपर उन्होंने कहा, "देखिए, समय तेजी से बदल रहा है. मौजूदा हालात में हम सभी को शूटिंग के नये तौर-तरीके अपनाने पड़ेंगे. लोगों को भले ही लगता हो कि चीजें व्यवहारिक न हो, लेकिन बदले हुए समय के हिसाब से हमें चलना होगा और तभी हम आगे बढ़ पाएंगे. कोशिश करने से हर चीज मुमकिन होती है."

इंडियन टेलीविजन ऐंड फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल के अध्यक्ष जे. डी. मजीठिया ने कहा, 'जितनी भी गाइडलाइन्स बनेंगी, उसमें 60-70 फीसदी बातें तो कॉमन ही होंगी. हमें उनके समन्वय के हिसाब से काम करना होगा. हमारी संस्था की ओर से भी गाइडलाइन्स बन रहीं हैं, जिससे हम जल्द ही सबके सामने रखेंगे और राज्य सरकार के सामने भी इसे पेश करेंगे. बदले हुए हालात का ख्याल तो रखना ही होगा."

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने गिल्ड द्वारा जारी इन दिशा-निर्देशों को अव्यवहारिक बताते हुए कहा, "मुझे लगता है कि गिल्ड द्वारा बनाये गये ये ज्यादातर दिशा-निर्देश फिल्म इंडस्ट्री पर लागू हो सकते हैं और टीवी इंडस्ट्री के लिए ये गाइडलाइन्स व्यवहारिक जान नहीं पड़ते. टीवी इंडस्ट्री की जरूरतें और काम करने का तरीका थोड़ा अलग होता है."

सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी अमित बहल ने गिल्ड की गाइडलाइन्स को लेकर दो टूक शब्दों में कहा, "दिशा-निर्देश जारी करने से पहले हमसे और इंडस्ट्री की बाकी संस्थाओं से किसी तरह की कोई सलाह नहीं मांगी गयी और न ही किसी से संपर्क किया गया. बेहतर होता कि कलाकारों से जुड़ी हमारी बॉडी और इंडस्ट्री के सभी हितधारकों से संपर्क किया जाता. जहां तक इन दिशा-निर्देशों की व्यवहारिकता की बात है, तो इसके बारे में मैं क्या कहूं? सबकी सलाह और मान्यता से ही तो एक बेहतरीन गाइडलाइन बनायी जाती है, न कि अकेले कोई फैसला लेकर."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Wednesday Box Office: बुधवार को 'द वन' के आगे 'द पैरडाइज' हुई फुस्स, जानें- 'हनुमान अंश'- 'मिर्जापुर' का हाल
बुधवार को 'द वन' के आगे 'द पैरडाइज' हुई फुस्स, जानें- 'हनुमान अंश' का हाल
अपने ही हिट गानों के बोल क्यों भूल जाते हैं गायक? शंकर महादेवन ने किया खुलासा
अपने ही हिट गानों के बोल क्यों भूल जाते हैं गायक? शंकर महादेवन ने किया खुलासा
कंगना ने करण को कहा था नेपोटिज्म फ्लैग-बियरर, ये हैं ‘कॉफी विद करण के’ 5 बड़े विवाद
कंगना ने करण को कहा था नेपोटिज्म फ्लैग-बियरर, ये हैं ‘कॉफी विद करण के’ 5 बड़े विवाद

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी, डेथ ओवरों का खेल जारी; शिवम दुबे के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी, डेथ ओवरों का खेल जारी; शिवम दुबे के साथ क्रीज पर मौजूद
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कॉकपिट में क्या हुआ, कैसे पहुंचा चाकू, अब कैसे हैं माछर? सभी सवालों के जवाब
कॉकपिट में क्या हुआ, कैसे पहुंचा चाकू, अब कैसे हैं माछर? सभी सवालों के जवाब
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget