एक्सप्लोरर

रणबीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव तो घर में क्वारंटीन हुईं आलिया भट्ट, ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा ये मोटिवेशनल मैसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने ब्वायफ्रेंड रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुद भी क्वारंटीन कर लिया है. इसके साथ ही ही आलिया ने उनके लिए एक मोटिवेशनल मैसेज भी किया है.

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और एक्टर रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. दोनों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आलिया भट्ट दोनों के साथ काम कर रही थीं. वह संजय लीला भंसाली के साथ 'गंगूबाई काठियाबाड़ी' में काम कर रही हैं. हाल ही में फिल्ममेकर के जन्मदिन पर फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है.

वहीं, आलिया रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कर रही थीं. इन दोनों सेलेब्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से आलिया ने भी सावधानी बरती है और खुद क्वारंटीन कर लिया है. वह घर में ही क्वारंटीन रहेंगी. बता दें कि दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आलिया ने अपना कोरोना टेस्ट भी करवाया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

आलिया भट्ट ने किया मोटिवेशनल कोट शेयर

आलिया ने खुद को क्वारंटीन करने के बाद ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के लिए एक मोटिवेशनल कोट शेयर किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,"हम जिस चीज से गुजरते हैं, उसी से बढ़ते हैं." इसके साथ ही आलिया ने हैशटैग के साथ द गुड वर्ड भी लिखा.

यहां देखिए आलिया भट्ट का इंस्टाग्राम पोस्ट-

रणबीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव तो घर में क्वारंटीन हुईं आलिया भट्ट, ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा ये मोटिवेशनल मैसेज

नीतू कपूर ने की पुष्टि

वहीं, रणबीर कपूर की मां नीत कपूर ने भी बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की पुष्टि की. उन्होंने रणबीर के स्वास्थ्य के प्रति चिंता दिखाने वाले लोगों को आभार जताया. उन्होंने लिखा, "आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है. वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है."

क्वारंटीन हैं रणबीर कपूर

नीतू कपूर ने आगे लिखा,"वो सेल्फ क्वारंटीन हो गए हैं और इसे लेकर सभी तरह के एहतियात बरत रहे हैं." बता दें कि पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ में फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान नीतू कपूर खुद भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गई थीं जहां से उन्हें बाद में एयर एम्बुलेंस से मुम्बई लाया गया था.

ये भी पढ़ें-

पठान फिल्म में टाइगर बनकर शाहरुख को बचाएंगे सलमान खान, एंट्री होगी धमाकेदार, जानें अपडेट्स

फिल्म Saina को लेकर ट्रोल हुईं अभिनेत्री Parineeti Chopra, अब दिया ये करारा जवाब

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल से इंडियन पासपोर्ट के इंतजार में हैं इमरान खान, बराक ओबामा को दे चुके हैं वोट
15 साल से इंडियन पासपोर्ट के इंतजार में इमरान, बराक ओबामा को दे चुके वोट
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
अगर थ्रिलर और इंटेंस रोमांस के हैं शौकीन, तो मिस न करें 2026 के ये 5 टर्किश ड्रामा
2026 के 5 सबसे धांसू टर्किश ड्रामा, रोमांस और बदले की ऐसी कहानियां जो उड़ा देंगी होश
हॉरर-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल पैकेज, 15 दिनों में थिएटर में रिलीज होंगी 11 धांसू फिल्में
हॉरर-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल पैकेज, 15 दिनों में थिएटर में रिलीज होंगी 11 धांसू फिल्में

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget