एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार ने मुम्बई में की ऐड फिल्म की शूटिंग!

यह कोरोना काल में साफ-सफाई और स्वास्थ से जुड़ा एक संदेश देनेवाली एक ऐड फिल्म है. इस ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए क्रू की ओर से तमाम तरह की मुम्बई पुलिस व अन्य सभी तरह की जरूरी परमिशन ली गयी थी

मुम्बई: जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार ने मशहूर ऐड फिल्ममेकर और फिल्म निर्माता/निर्देशक आर. बाल्की के साथ मुम्बई के जोगेश्वरी इलाके में स्थित कमालिस्तान स्टूडियो में शूटिंग की. यह शूटिंग पिछले तीन दिनों से चल रही थी.

इससे पहले आप यह सोचें कि लॉकडाउन के दौरान ऐसा करना कैसे संभव हुआ जबकि सरकार की ओर से फिलहाल ऐसा करने की इजाजत नहीं दी गयी है, तो हम आप सभी को बता दें कि यह कोरोना काल में साफ-सफाई और स्वास्थ से जुड़ा एक संदेश देनेवाली एक ऐड फिल्म है. इस ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए क्रू की ओर से तमाम तरह की मुम्बई पुलिस व अन्य सभी तरह की जरूरी परमिशन ली गयी थी, जिसकी प्रति एबीपी न्यूज़ के पास भी मौजूद है.

लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार ने मुम्बई में की ऐड फिल्म की शूटिंग!

उल्लेखनीय है कि इस ऐड फिल्म को केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल व स्वच्छता विभाग के लिए लोगों को कोरोना के संक्रमण काल में उनकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाने के लिए तैयार किया जा रहा है. इस ऐड फिल्म में नजर आनेवाले अक्षय कुमार स्वच्छ भारत के ब्रांड एम्बैसेडर भी हैं. इस फिल्म को बिल ऐंड मेलिंडस गेट्स के मेलिंडा फाउंडेशन के सहयोग से बनाया जा रहा है.

बता दें कि शूटिंग के दौरान सामाजिक दूरी से लेकर, सैनिटाइजेशन और अन्य बातों का भी खास ख्याल रखा गया था. शूटिंग की इस पूरी प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए ऐड फिल्म के निर्देशक आर. बाल्की ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "अक्षय कुमार और मैंने स्वास्थ्य विभाग के लिए लॉकडाउन के पश्चात हम सबकी जिम्मेदारियों पर आधारित एक ऐड फिल्म की शूटिग की. हम सभी को काम पर जाना है मगर साथ ही हम सभी को अपनी और दूसरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना है.

बाल्की ने आगे कहा, " कुछ मिनटों में ही हम सब आसानी से सोशल डिस्टैंसिंग, सैनेटाइज किये गये सेट, सैनिटाइज किये गये आउटडोर सेट, कीटाणुरहित स्क्रीन, मास्क के आदि हो गये. हमने बेहद कम लोगों के क्रू, बेहद कड़े प्रोटोकॉल के साथ शूटिंग की और हमने महसूस किया कि हम बेहद आसानी के साथ ऐसा कर सकते हैं."

लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार ने मुम्बई में की ऐड फिल्म की शूटिंग!

बाल्की ने एबीपी से आगे कहा, "इस इस ऐड के निर्माता अनिल नायडू ने‌ हमें बताया कि हम किस तरह से वही शूट बेहद कम लोगों और अधिकतम सुरक्षा के साथ भी कर सकते हैं. शूटिंग के लिए हमारे पास पुलिस और अन्य परमिशन थी. हमारे लिए यह शूट करना बेहद जरूरी था क्योंकि इस ऐड फिल्म द्वारा दिया जा रहा संदेश बेहद महत्वपूर्ण है. इसके अलावा, आज हमें इस बात का भी एहसास हुआ कि हमें लॉकडाउन के बाद किस तरह से खुद को शूटिंग के लिए तैयार करना होगा."

यहां पढ़ें

रश्मि देसाई को दिखा दिया गया है 'नागिन 4' से बाहर का रास्ता, जानें मेकर्स ने क्या लिया है फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, एक्टर की टीम ने बताई ये सच्चाई
अजय के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, टीम ने बताई ये सच्चाई
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला
राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला

वीडियोज

सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget