एक्सप्लोरर

'यारों की मोहब्बत पर यकीन कर लिया मैंने', 'सरफिरा' हुई फ्लॉप तो अक्षय कुमार ने कही ऐसी बात! जानें क्या है मामला?

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' हाल ही में रिलीज हुई थी जो कि फ्लॉप रही है. इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस का ध्यान खींचा है.

Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सरफिरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म की कहानी और अक्षय कुमार की एक्टिंग की दर्शकों ने खूब तारीफ की. लेकिन कलेक्शन के मामले में फिल्म फुस्स हो गई. अक्षय कुमार, राधिका मदान और परेश रावल की फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को रिलीज हुई थी.

'सरफिरा' ने ओपनिंग डे के कलेक्शन के साथ ही फैंस और दर्शकों को निराश कर दिया था. अक्षय कुमार की इस फिल्म से फैंस को उम्मीदें थी लेकिन अक्षय की यह फिल्म फ्लॉप साबित हो चुकी है. इसी बीच अब अक्षय ने एक मशहूर शायर की गजल अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की है.

अक्षय कुमार बोले- कुछ शायरी पढ़ने का मूड है

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार ने सोमवार, 22 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मशहूर शायर बशीर बद्र की एक फेसम गजल पोस्ट की है. पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा है कि, 'छुट्टी का दिन है और कुछ शायरी पढ़ने का मूड है. यह रत्न बशीर बद्र साहब के हाथ लगा. क्या खूब लिखा है'.

बशीर बद्र की फेमस गजल

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से बशरी बद्र की फेमस गजल 'आंखों में रहा दिल में उतरकर नहीं देखा' पोस्ट की है. आप भी एक बार पूरी गजल का लुत्फ लीजिए जो कि इस प्रकार है.

आंखों में रहा दिल में उतर कर नहीं देखा 
कश्ती के मुसाफ़िर ने समुंदर नहीं देखा 

बे-वक़्त अगर जाऊंगा सब चौंक पड़ेंगे 
इक उम्र हुई दिन में कभी घर नहीं देखा 

जिस दिन से चला हूं मेरी मंज़िल पे नज़र है 
आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा 

ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले हैं 
तुम ने मेरा काँटों भरा बिस्तर नहीं देखा 

यारों की मोहब्बत का यक़ीं कर लिया मैंने 
फूलों में छुपाया हुआ ख़ंजर नहीं देखा 

महबूब का घर हो कि बुज़ुर्गों की ज़मीनें 
जो छोड़ दिया फिर उसे मुड़ कर नहीं देखा 

ख़त ऐसा लिखा है कि नगीने से जड़े हैं 
वो हाथ कि जिसने कोई ज़ेवर नहीं देखा 

पत्थर मुझे कहता है मेरा चाहने वाला 
मैं मोम हूं उसने मुझे छूकर नहीं देखा.

11 दिनों में महज 21 करोड़ कमा पाई 'सरफिरा'

12 जुलाई को रिलीज हुई 'सरफिरा' में अक्षय कुमार, राधिका मदान और परेश रावल के अलावा सीमा बिस्वास और आर सरथकुमार ने भी काम किया है. इसका डायरेक्शन सुधा कोंगरा प्रसाद ने किया है. फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं अब तक 11 दिनों में 'सरफिरा' का टोटल कलेक्शन महज 21.38 करोड़ रुपये हुआ है.

यह भी पढ़ें: राहत फतेह अली खान के दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी की खबरों से लेकर झूठा बताने तक, सिलसिलेवार ढंग से जानें पूरा मामला

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का ओवर डोज, सारा संग जमी जोड़ी
'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का ओवर डोज
रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की BMW i7, लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत उड़ा देगी होश
रणवीर सिंह ने खरीदी लग्जरी कार, BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत 2 करोड़ रुपये
अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? बोलीं- पिछले 9 महीने से कोई फिल्म साइन नहीं की
अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? बोलीं- पिछले 9 महीने से कोई फिल्म साइन नहीं की
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget