एक्सप्लोरर

Prithviraj के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार बोले- लोगों को इतिहास के बारे में कुछ भी नहीं पता, हैरानी है कि...

Akshay Kumar Prithviraj: पृथ्वीराज चौहान के जन्मदिन पर अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने फिल्म 'पृथ्वीराज' का ट्रेलर मुंबई के यशराज स्टूडियोज़ में लॉन्च किया

Akshay Kumar Prithviraj : सन 1540 में जन्मे सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने फिल्म 'पृथ्वीराज' का भव्य ट्रेलर मुंबई के यशराज स्टूडियोज़ में लॉन्च किया. अक्षय कुमार ने अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'पृथ्वीराज' के ट्रेलर लॉन्च के खास मौके पर कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें भारत के सबसे महान सपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाने का मौका मिला. 

अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें अपने 30 साल लंबे करियर में कभी इस तरह की भव्य और ऐतिहासिक फिल्म में काम करने का मौका नहीं मिला था.उन्होंने कहा कि जब डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस महान चरित्र किरदार को निभाने के लिए कहा तो उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका जीवन सफल हो गया.

अक्षय कुमार ने कहा कि डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने उन्हें 'पृथ्वीराज रासो' नामक किताब पढ़ने के लिए दी थी जिसे पढ़ने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वो कितने बड़े और महान योद्धा थे. अक्षय कुमार ने कहा कि जब वो स्कूल में पढ़ते थे तो स्कूल में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में महज एक पैराग्राफ ही पढ़ाया जाता था. 

अक्षय कुमार ने कहा कि वो चाहते हैं कि देश का बच्चा-बच्चा इतिहास के बारे में जाने, सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में जाने और यही वजह है कि वो देश की सरकारों से भी ये अपील करना चाहते हैं कि वे इस फिल्म को स्कूलों में अनिवार्य रूप से दिखा जाए ताकि बच्चे देश के इतिहास से अवगत हों.

अक्षय कुमार ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा कि काश, आज उनकी मां जिंदा होतीं और उन्हें 'पृथ्वीराज' फिल्म में सम्राट के किरदार में देख पातीं. ये बोलते-बोलते अक्षय जज्बाती हो गये और उनका गला एकदम से रुंध आया. अक्षय कुमार ने कहा इस फिल्म में जो भी दिखाया गया है, वो सबकुछ सही है, लेकिन उन्हें इस बात की हैरानगी है कि लोगों को इतिहास के बारे में कुछ भी पता नहीं था. अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने ना सिर्फ इस फिल्म को बनाने के लिए बहुत मेहनत की है बल्कि वे 18 साल से इस फिल्म के लिए रीसर्च कर रहे थे.

निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि फिल्म की कहानी सुनाने के दो दिन के भीतर ही निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म को बनाने के लिए हामी भर दी थी और इसके अगले दिन ही ये तय हो गया था कि इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाएंगे. अक्षय कुमार ने बताया कि महज 42 दिन में 'पृथ्वीराज' फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गयी थी. निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने समय से पहले ही फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार के पहुंच जाने की आदत, फिल्म के प्रति उनके समर्पण और शूटिंग के समय उनके अनुशासन की भी खूब प्रशंसा की.

डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने फिल्म के टाइटल को लेकर हुए विवाद पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि भारत की लेखन परंपरा में जो पहली कृति मानी जाती है, वो है 'पृथ्वीराज रासो' और उसमें भी उन्हें 'सम्राट' नहीं कहा गया है. उन्होंने कहा कि दूसरी कृति है 'पृथ्वीराज विजया' उसमें भी पृथ्वीराज के लिए 'सम्राट' का उल्लेख नहीं मिलता है. उन्होंने कहा कि 2015 में प्रकाशित 'संस्कृत साहित्य' में भी सम्राट का जिक्र नहीं है.

उन्होंने‌ कहा, 'हम जब दिल्ली भी जाते हैं तो एक सड़क का नाम है पृथ्वीराज रोड. किसी भी व्यक्ति को उसके नाम में संबोधित करने में किसी को चोट नहीं पहुंचनी चाहिए. राम को राम भद्र भी बुलाता हूं. श्री राम भी बुलाता हूं. गुजराती में एक कहावत है - हरि तारा नाम छे हजार... यानि हरि तेरे नाम हैं हजार... ऐसे ही पृथ्वीराज के नाम भी कई हैं... ऐसे पराक्रमी को आप जिस नाम से पुकारें... स्नेह से पुकारें... मुझे लगता है समाज को इसे स्वीकार करना चाहिए और कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए."

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए मांग की थी कि फिल्म के नाम में 'सम्राट' को भी सम्मिलित किया जाए और फिल्म का नाम महज 'पृथ्वीराज' रखना महान योद्धा का अपमान है. 3 जून को देशभर में रिलीज होनेवाली फिल्म‌ 'पृथ्वीराज' के टाइटल विवाद पर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि जिस किसी के मन में फिल्म के नाम को लेकर कोई शंका है, उनकी शंका फिल्म को देखने के बाद दूर हो जाएगी.

2018 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतनेवाली मानुषी छिल्लर ने 'पृथ्वीराज' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने के बारे में कहा कि उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में रानी संयुक्ता का रोल निभाने और यशराज फिल्म्स में काम करने का मौका मिला है, जिसके लिए वो खुद को लकी मानती है. गौरतलब है कि जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या वो 'पृथ्वीराज' को प्रधानमंत्री को दिखाना चाहेंगे, इस पर अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं कौन होता हूं उन्हें फिल्म दिखानेवाला? उन्हें लगेगा तो वो खुद ही देख लेंगे.'

Krushna Abhishek Govinda Fight: मामा गोविंदा की बात करते हुए रो पड़े कृष्णा अभिषेक, झगड़े पर कही ये बात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार
बर्थडे पर सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दमदार टीजर रिलीज, यूजर्स बोले- फिल्म तबाही मचाएगी
बर्थडे पर सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दमदार टीजर रिलीज, यूजर्स बोले- फिल्म तबाही मचाएगी
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली
'वाह रे राजपूताना स्वाभिमान', पवन सिंह ने अक्षरा से मांगी माफी तो पत्नी ज्योति का आया रिएक्शन
'वाह रे राजपूताना स्वाभिमान', पवन सिंह ने अक्षरा से मांगी माफी तो पत्नी ज्योति का आया रिएक्शन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget