एक्सप्लोरर

Akshay Kumar Hospitalised: कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अक्षय कुमार हॉस्पिटल में एडमिट हुए

Akshay Kumar Hospitalised: अक्षय कुमार ने कल ही कोरोना होने की जानकारी दी थी. आज अक्षय को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. अक्षय के बाद फिल्म राम सेतु से जुड़े 45 और लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कल ही कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी. अक्षय ने बताया था कि वो घर पर ही क्वॉरंटीन हैं और सभी नियमों का पालन कर रहे हैं. लेकिन उनकी तबियत खराब हो रही है और उन्हें आज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी दी है. अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ''आपकी दुआओं का असर हो रहा है. मैं ठीक हूं लेकिन मुझे  एहतियात के तौर पर हॉस्पिटल में एडमिट होने की सलाह दी गई है. मैं एडमिट हो गया हैं. जल्द वापस आउंगा. आप लोग अपना ध्यान रखें.''

एबीपी न्यूज को इस बात की पुख्ता जानकारी लगी है कि रविवार की शाम को ही अक्षय कुमार को मुम्बई के पवई इलाके में डॉ. एच. एल. हीरानंदानी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. अस्पताल के एक सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर एबीपी न्यूज़ को यह जानकारी दी है. फिलहाल अक्षय कुमार की तबीयत को लेकर अस्पताल के विश्वस्त सूत्र ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है.

आपको बता दें कि इन दिनों अक्षय कुमार फिल्म रामसेतु की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान वो कोरोना से संक्रमित हुए. उनके बाद इस फिल्म से जुड़े करीब 75 लोगों का टेस्ट हुआ जिसमें से 45 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है. इसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है.

अक्षय कुमार ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी. एक पोस्ट में अक्षय कुमार ने बताया, ''आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं. मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें. जल्द ही एक्शन में वापस लौटूंगा.''

रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की जोड़ी नजर आएगी. फिल्म की शूटिंग से पहले अक्षय कुमार ने मंदिर में जाकर पूजा भी की थी. बाद में अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें-

बैकलेस ड्रेस में अर्जुन कपूर को पेरेंट्स के घर Ester Lunch पर लेकर पहुंची मलाइका अरोड़ा, ड्रेस देख धड़का लोगों का दिल

बैकलेस ड्रेस में अर्जुन कपूर को पेरेंट्स के घर Ester Lunch पर लेकर पहुंची मलाइका अरोड़ा, ड्रेस देख धड़का लोगों का दिल

Trendsetter: 40 की उम्र, दोनों शादियों में धोखे, अब खुद को संवारकर श्वेता तिवारी ने किया सबको हैरान, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget