एक्सप्लोरर

अजय देवगन शनिवार से शुरू करेंगे 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अहम भुमिका निभाने वाले अभिनेता अजय देवगन कल से शूटिंग शूरू करेंगे.

मुंबई: डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के मौके पर उन्ही के निर्देशन में बन रही और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने हाथों हाथ लिया. एक लम्बे अर्से से चर्चा थी कि मुंबई की माफिया क्वीन की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में अजय देवगन भी एक अहम रोल‌ में नजर आएंगे.

कल से शुरू करेंगे अजय देवगन शूटिंग

अब एबीपी न्यूज़ को इस बात की जानकारी मिली है कि अजय देवगन 30 जुलाई को रिलीज होने वाली 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए कल से यानि शनिवार से शूटिंग शुरू कर देंगे. खबर है कि अजय देवगन इस फिल्म में 60 से‌ लेकर 80 के दशक तक कुख्यात रहे अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला के रोल में दिखाई देंगे. हालांकि फिल्म से जुड़े सूत्रों ने उनके द्वारा निभाए जाने वाले रोल के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी मिली है कि मुंबई के गोरगांव स्थित फिल्मसिटी के परिसर में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का एक भव्य सेट लगाया गया है और शनिवार से अजय देवगन कुछ दिनों के लिए वहीं पर फिल्म के कुछ बेहद अहम सीन्स की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी

उल्लेखनीय है कि अजय देवगन इससे पहले 70 के दशक के मशहूर स्मगलर हाजी मस्तान का रोल निभा चुके हैं. 2010 में रिलीज हुई और मिलन लुथरिया निर्देशित फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में अजय अपने दौर के सबसे बड़े स्मगलर हाजी मस्तान के रोल में दिखे थे जिसमें इमरान हाशमी और कंगना रनौत ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं थीं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

यह पहला मौका होगा जब अजय देवगन और आलिया भट्ट किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे. मगर आलिया भट्ट की टाइटल भूमिका वाली इस फिल्म में अजय का रोल काफी छोटा मगर काफी अहम होगा. गौरतलब है कि यह दूसरा मौका होगा जब अजय देवगन निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ किसी फिल्म में काम करेंगे. सन्न 1999 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में अजय अहम रोल में दिखे थे. इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या भी मुख्य भूमिकाओं में थे.

यह भी पढ़ें.

जब Bang Bang पर झूमीं Malaika Arora और Nora Fatehi, देखने वाले कह उठे 'वाह'

आखिर क्यों Dharmendra के पास Rekha-Amitabh की शिकायत लेकर पहुंचे थे Ranjeet, जानिए किस्सा

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC Box Office Day 6: 'स्पाइडर मैन' के कहर के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट
'स्पाइडर मैन' के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट
Video: सूर्या का ध्यान भटकाकर डायरेक्टर वेंकी अटुरी ने छुए पैर, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
सूर्या का ध्यान भटकाकर डायरेक्टर वेंकी अटुरी ने छुए पैर, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, गेस्ट बन पहुंचेगी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget