एक्सप्लोरर

SSR Case: एम्स ने सीबीआई को सौंपी रिपोर्ट, कहा-मौत का समय दर्ज नहीं

एम्स ने ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का समय दर्ज न होने पर सवाल उठाया है, साथ ही कूपर हॉस्पिटल में हल्की रोशनी वाले पोस्टमार्टम रूम की ओर भी इशारा किया गया है.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फॉरेंसिक विभाग ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. एम्स ने ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का समय दर्ज न होने पर सवाल उठाया है, साथ ही कूपर हॉस्पिटल में हल्की रोशनी वाले पोस्टमार्टम रूम की ओर भी इशारा किया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्र के मुताबिक, अभिनेता की मौत किसी जहरीली चीज के सेवन से हुई- इस एंगल को भी खारिज कर दिया गया है.

एम्स के एक सूत्र ने बताया कि डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता वाली फोरेंसिक बोर्ड ने अपनी निर्णायक रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है. सूत्र ने कहा कि एजेंसी के सामने पेश की गई इस निर्णायक रिपोर्ट में डॉक्टरों ने कूपर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में हल्की रोशनी की ओर भी इशारा किया है.

14 जून की रात को कूपर हॉस्पिटल के तीन डॉक्टरों ने मिलकर सुशांत का पोस्टमार्टम किया था. इस सूत्र ने आगे बताया कि चिकित्सकों ने जहां अभिनेता के पेट में पाए गए एक तत्व को लेकर हुई अनिश्चितता के बारे में चिंता व्यक्त की है, वहीं रिपोर्ट में मौत का समय दर्ज न होने को लेकर भी सवाल उठाया है. हालांकि जहर से अभिनेता की मौत होने के एंगल को डॉक्टरों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया.

पेट में पाई गई चीजों पर चिकित्सकों ने इसलिए गौर फरमाया ताकि उन्हें पता लग सके कि सुशांत ने 13-14 जून की रात को खाने में क्या लिया था और सुबह उन्होंने नाश्ते में क्या खाया था. इधर सीबीआई ने इस रिपोर्ट पर अब भी चुप्पी साध रखी है.

इस बीच, डॉ. सुधीर गुप्ता ने एक बयान में कहा कि एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सीबीआई को इस मामले में बेहद स्पष्ट और अंतिम मेडिको-लीगल राय सौंपी है. सीबीआई को दी गई इस रिपोर्ट के बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता और किसी के साथ साझा नहीं किया जा सकता, क्योंकि मामला 'विचाराधीन' है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
करण जौहर ने शाहरुख खान को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो, मनीष मल्होत्रा को भी अब नहीं कर रहे फॉलो
करण जौहर ने शाहरुख खान को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो, मनीष मल्होत्रा को भी अब नहीं कर रहे फॉलो
'ये तुम्हें बर्बाद कर देगा', शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने हनी सिंह को दी थी नशे से दूर रहने की सलाह
'ये तुम्हें बर्बाद कर देगा', शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने हनी सिंह को दी थी नशे से दूर रहने की सलाह
Karuppu Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़े सूर्या, 'करुप्पू' ने रजनीकांत की 'रोबोट' को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस पर दहाड़े सूर्या, 'करुप्पू' ने रजनीकांत की 'रोबोट' को पछाड़ा

वीडियोज

Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan
Bakrid Clash | Uttar Pradesh: मस्जिद छोड़ नमाज के लिए बाहर भागी भीड़? | Eid | Qurbani Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget