एक्सप्लोरर

Payal Rohatgi Arrested: अभिनेत्री पायल रोहतगी को गिरफ्तार किया गया, संग्राम सिंह बोले- पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी और मारपीट हुई

Payal Rohatgi Arrested By Ahmedabad Police: पायल रोहतगी पर आरोप है कि उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन के साथ गाली-गलौच की.   पायल और सोसाइटी में काफी समय से झगड़ा चल रहा था.

अभिनेत्री पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन के साथ गाली-गलौच की.   पायल और सोसाइटी में काफी समय से झगड़ा चल रहा था. इस सोसाइटी में 4-5 साल पहले पायल के पिता ने घर खरीदा था. ये सोसाइटी हाल में ही बनी है. 

पायल पर क्या हैं आरोप

पायल पर इल्जाम है कि सोसाइटी की सदस्य नहीं होने के बावजूद पायल 20 जून को सोसाइटी की एजीएम में पहुंचीं. ऐसे में जब उन्हें बोलने नहीं दिया गया तो उन्होंने वहां मीटिंग में गाली-गलौच और झगड़ा किया. सोसाइटी की शिकायत के मुताबिक पायल पहले भी कई बार लड़ाई-झगड़ा कर चुकीं हैं. उनपर चैयरमैन पर जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगा है.

ये पूरा मामला अहमदाबाद के सुंदरवन एपिटॉम सोसाइटी का है.

संग्राम सिंह ने बताया पूरा मामला

इस वक्त पति संग्राम सिंह मुम्बई से अहमदाबाद की फ्लाइट में हैं और कुछ ही देर में अहमदाबाद लैंड करेंगे जहां से वो पुलिस स्टेशन जाएंगे. संग्राम ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए  कहा कि सोसाइटी को पायल  द्वारा घर के अंदर और बिल्डिंग के परिसर में किसी भी तरह के वीडियो को बनाने को लेकर आपत्ति थी और वो ऐसा करने से बार-बार उन्हें रोकते और टोकते थे.


Payal Rohatgi Arrested: अभिनेत्री पायल रोहतगी को गिरफ्तार किया गया, संग्राम सिंह बोले- पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी और मारपीट हुई

संग्राम के मुताबिक इसके अलावा सोसाइटी डेवलेपमेंट चार्ज के तौर पर पायल के परिवार से 5 लाख रुपये मांग रही थी और ये भी सोसाइटी और पायल के बीच विवाद का एक बड़ा मुद्दा था.

संग्राम का कहना है कि पुलिस पायल को बिना किसी समन के आज सुबह 9.00 बजे उठाकर ले गई और पुलिस स्टेशन में उसके साथ बदतमीजी और मारपीट भी की है.

इससे पहले भी हो चुकी हैं अरेस्ट

पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो कई मुद्दों पर वो अपनी राय रखती रहती हैं. इस वजह से कई बार उन्हें विवादों का भी सामना करना पड़ता है. 2019 में उन्हें नेहरु-गांधी परिवार के बारे में  एक पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट ने इस मामले में उन्हें हिरासत में भी भेजा था लेकिन एक दिन में ही उन्हें जमानत मिल गई थी.

पायल रोहतगी अक्सर रहती हैं चर्चा में

ये अभिनेत्री अपनी वीडियो और पोस्ट को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. कुछ समय पहले जब कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया तो उनकी रोती हुई वीडियो सामने आई थी. इस वीडियो में ये अभिनेत्री बंगाल हिंसा का जिक्र करते हुए रो रही थीं.  

पायल रोहतगी का फिल्मी करियर

काम की बात करें तो रोहतगी ने फेमिना मिस इंडिया पेजेंट का हिस्सा बनकर अपने करियर की शुरुआत की. रोहतगी ने सुपरमॉडल मिस टूरिज्म वर्ल्ड का खिताब जीता था. ये एक्ट्रेस गिनी चुनी फिल्मों में ही नज़र आईं हैं जिनमें से कुछ हैं- हे बेबी, ढ़ोल, 36 चाइना टाउन, रक्त...

2011 से ये अभिनेत्री पहलवान संग्राम सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं. इन दोनों की मुलाकात रियलिटी शो इंडिया के सेट पर हुई थी. 2014 में दोनों ने अहमदाबाद में सगाई कर ली. 2015 में ये जोड़ी डांस रियलिटी शो नच बलिए 7 में नजर आई थीं.

यह भी पढ़ें-

Neha Kakkar Salary: एक गाने के लाखों रुपये चार्ज करती हैं नेहा कक्कड़, जानिए कितनी है उनकी महीने की सैलरी

Shanaya Kapoor Photos: लाखों का हैंड बैग लेकर आइसक्रीम खाने घर से निकलीं संजय कपूर की बेटी, देखिए तस्वीरें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग, जानें- सुबह 10 बजे तक का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: : सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग, जानें- सुबह 10 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' को इमरान की 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में छोड़ा पीछे, चौंका देगा कलेक्शन
LIVE: 'बंटवारा 1947' को 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में छोड़ा पीछे, चौंका देगा कलेक्शन
Awarapan 2 Records: 'आवारापन 2' ने उड़ा दिए 'धुरंधर'-'सिकंदर' के परखच्चे, एडवांस बुकिंग में बनाया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने उड़ा दिए 'धुरंधर'-'सिकंदर' के परखच्चे, एडवांस बुकिंग में बनाया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 First Review: आ गया 'आवारापन 2' का फर्स्ट रिव्यू, इमरान हाशमी ने शिव पंडित बन मचाया तहलका, जबदस्त होगी हिट
आ गया 'आवारापन 2' का फर्स्ट रिव्यू, इमरान हाशमी ने शिव पंडित बन मचाया तहलका

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget