एक्सप्लोरर

रणवीर सिंह संग कास्ट किए जाने पर आया है 'अर्जुन रेड्डी' की अभिनेत्री शालिनी पांडे का ये बयान

शालिनी पांडे, रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' संग बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं.

'अर्जुन रेड्डी' की अभिनेत्री शालिनी पांडे, रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' संग बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. उनका कहना है कि यह किस्मत की बात है कि फिल्म के लिए उन्हें नोटिस किया गया.

फिल्म में उन्हें यह किरदार किस तरह से मिला इस पर बात करते हुए शालिनी कहती हैं, "मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे नोटिस किया गया और इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं. मैं एक दिन अपने किसी दोस्त के साथ एक रेस्तरां में गई थी, वहां शानू (यश राज फिल्म्स के कास्टिंग डायरेक्टर) कई लोगों के साथ बैठी हुई थीं. वहां दो लोगों के लिए एक ही जगह खाली थी, जो शानू के बिल्कुल बगल में था. उनका टेबल हमारे टेबल से जुड़ा हुआ था."

View this post on Instagram
 

A grateful heart????????

A post shared by Shalini (@shalzp) on

वह आगे कहती हैं, "हमें उस वक्त थोड़ा सा अजीब लगा क्योंकि ऐसा लग रहा था कि शायद वे कुछ जरूरी बातों पर चर्चा कर रहे थे, इसलिए मैंने अपने टेबल को शिफ्ट कर लिया. हम एक दूसरी जगह बैठे और अपना खाना खाया. हमने उस दिन बिल्कुल भी बात नहीं की."

अभिनेत्री ने कहा कि ऐसा एक और बार हुआ और उस दिन भी हमने बात नहीं की. इसके बाद शालिनी आगे कहती हैं, "एक दिन इंस्टाग्राम पर मैं अपने मैसज चेक कर रही थी, तभी 'अन्य' मैसेज श्रेणी में मुझे उनका मैसेज दिखा."

शालिनी ने आगे कहा कि वह इसे देखकर बेहद रोमांचित हुईं और मैसेज को जल्दी से पढ़ने के चक्कर में वह उनसे डिलीट हो गई. वह कहती हैं, "शुक्र है कि मुझे उनकी टीम से ऑडिशन के लिए कॉल आया."

शालिनी का कहना है कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी कुछ पता नहीं था कि आखिर किस फिल्म के लिए उन्हें बुलाया जा रहा है, लेकिन वह बेहद 'रोमांचित, उत्साहित और चिंता मुक्त' हुईं. इधर शर्मा का कहना है कि जब शालिनी परियोजना में शामिल हुईं, तो मैं और दिव्यांग (दिव्यांग ठाकुर, फिल्म के निर्देशक) उनकी प्रतिभा से काफी प्रभावित हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle: अजय देवगन या अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में किसने मारी बाजी?
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन या अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में किसने मारी बाजी?
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 8 बजे तक 80 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 8 बजे तक 80 करोड़ के हुई पार
Film City में IAS तुकाराम मुंढे का खौफ, सेट पर कैटरिंग के लिए कड़े नियम लागू
IAS तुकाराम मुंढे के एक्शन से डरे प्रोड्यूसर्स, सेट पर कैटरिंग के लिए कड़े नियम लागू
मोस्ट पावरफुल विमेंस की लिस्ट में शामिल होने पर स्मृति ईरानी, यूं बढ़ाया महिलाओं का हौसला
मोस्ट पावरफुल विमेंस की लिस्ट में शामिल होने पर स्मृति ईरानी, यूं बढ़ाया महिलाओं का हौसला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget