एक्सप्लोरर

Dilip Kumar Death: दिलीप कुमार की मौत से सदमे में धर्मेंद्र,कहा- मेरा भाई चला गया, बात बात पर याद आएगी

Dilip Kumar Death: दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. बिग बी, अक्षय कुमार सहित कई दिग्गज हस्तियों ने दुख जताया है. अभिनेता धर्मेंद्र आज ये खबर सुनकर इमोशनल हो गए.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार हमारे बीच नहीं रहे. आज 98 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. ये खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर है. पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार से लेकर देश के सभी दिग्गज हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है. अभिनेता धर्मेंद्र आज ये खबर सुनकर इमोशनल हो गए. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि उनका भाई चला गया.

धर्मेंद्र ने कहा, ''मैंने अभी ये बहुत बड़ा सदमा बर्दाश्त किया है, मेरा तो भाई चला गया. मेरे साथ उनका एक बेहद खास रिश्ता था. मैं बहुत दुखी हूं, ज्यादा कुछ कह नहीं सकता.''

पुरानी यादों के ताजा करते हुए उन्होंने कहा, ''मैं उनसे मिलने जाता था, या फोन पर हालचाल लेता था. यह घड़ी एक दिन तो आनी थी, आज हम सब उनकी बातें कर रहे हैं. उनकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी, वो बात बात पर याद आएंगे.'' 

धर्मेंद्र ने उनसे पहली मुलाकात का वाकया भी याद किया. उन्होंने कहा, ''जब मैं पहली बार उनसे मिलना चाहता था तो लगा था कि कौन मुझे दिलीप कुमार से मिलवाएगा. फिर उनकी बहन ने मुझे उनसे मिलवाया. उन्होंने मुझे रत्तीभर भी महसूस नहीं होने दिया कि वो बहुत बड़े नामी सिनेमाई शख्स हैं, वो हमेशा ऐसे मिले जैसे अपना सगा भाई हो.''

आपको बता दें कि दिलीप कुमार ने आज सुबह 7.30 बजे आखिली सांस ली.

दिलीप कुमार की हिट फिल्में

दिलीप कुमार ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी, इसे बॉम्बे टॉकीज ने प्रोड्यूस किया था. करीब पांच दशक के एक्टिंग करियर में 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. दिलीप कुमार की कुछ फिल्में हैं- अंदाज (1949), आन (1952), दाग (1952), देवदास (1955), आजाद (1955), Mughal-e-Azam (1960).

दिलीप कुमार की हिट लिस्टी में ये फिल्में भी शामिल हैं- जोगन (1950),बाबुल (1950), हलचल (1951), दीदार (1951), तराना (1951), दाग (1952), संगदिल (1952), शिकस्त (1953), अमर (1954), उड़न खटोला (1955), इंसानियत (1955) इसमें देवानंद थे, देवदास (1955), नया दौर (1957), यहूदी (1958), मधुमती (1958) और पैगाम (1959). 

1976 में दिलीप कुमार ने काम से पांच साल का ब्रेक लिया. उसके बाद 1981 में उन्होंने क्रांति फिल्म से वापसी की. इसके बाद वो शक्ति (1982), मशाल (1984), करमा (1986), सौदागर (1991). उनकी आखिरी फिल्म किला (Qila) थी जो 1998 में रिलीज हुई.

यह भी पढ़ें

शाहरुख खान को मुंहबोला बेटा मानते थे दिलीप कुमार, कई बार शाहरुख उनके घर भी पहुंचे थे

Dilip Kumar Death: दिलीप कुमार के निधन से सदमे में बॉलीवुड, अक्षय कुमार, PM Modi सहित बड़ी हस्तियों ने जताया दुख

Dilip Kumar Passes Away: 'ट्रेजेडी किंग' कहे जाने वाले दिलीप कुमार के निधन से इंडस्ट्री को सदमा, ऐसा था शानदार फिल्मी सफर

PM Modi Remembers Dilip Kumar: दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, सायरा बानो से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत से कमल हासन तक, 5 तमिल क्लासिक फिल्में ओटीटी पर न करें मिस
रजनीकांत से कमल हासन तक, 5 तमिल क्लासिक फिल्में ओटीटी पर न करें मिस
'रेंट देने के पैसे नहीं...' कहकर BJP छोड़ने वाले शहजाद पूनावाला को रिएलिटी शो से कितने करोड़ मिले?
'रेंट देने के पैसे नहीं...' कहकर BJP छोड़ने वाले शहजाद पूनावाला को शो से मिले कितने करोड़?
22 दिन के अंदर ही OTT पर आ रही कार्थी की 'सरदार 2', जानें रिलीज डेट
22 दिन के अंदर ही OTT पर आ रही कार्थी की 'सरदार 2', जानें रिलीज डेट
'जिसके भी साथ रहे, खुश रहे', गोविंदा के कोमल रानी संग अफेयर की अफवाहों पर सुनीता ने कहा ये
'जिसके भी साथ रहे, खुश रहे', गोविंदा के कोमल रानी संग अफेयर की अफवाहों पर सुनीता ने कहा ये

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget