एक्सप्लोरर

Karnataka Election Exit Poll: ओल्‍ड मैसूर में बीजेपी की हार और..., एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल में दिमाग हिलाने वाले 5 आंकड़े

ABP Cvoter Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (10 मई) को मतदान हो गया. नतीजे 13 मई को आएंगे लेकिन एबीपी न्यूज-सीवोटर के एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.

ABP Cvoter Karnataka Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाले सभी 224 उम्मीदवारों का फैसला बुधवार (10 मई) को मतदान के साथ ही ईवीएम में कैद हो गया. 13 मई को मतगणना होगी. मतदान के बाद एबीपी न्यूज सी-वोटर ने एग्जिट पोल दिखाया, जिसमें कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई.

पोल के आंकड़ों के मुताबिक, 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 100-112, बीजेपी को 83-95, जेडीएस को 21-29 और अन्य को 2-6 सीटें मिल सकती हैं. इस एग्जिट पोल के नतीजों में ओल्ड मैसूर रीजन में बीजेपी की हार होती हुई दिख रही है, वहीं जेडीएस का गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. लिंगायत समाज के असर वाले इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा दिख रहा है. आइए जानते हैं एबीपी-सी-वोटर एग्जिट पोल के दिमाग हिलाने वाले 5 आंकड़े.

ओल्ड मैसूर रीजन में बीजेपी की हार!

कर्नाटक के ओल्ड मैसूर रीजन में विधानसभा की 55 सीटें हैं. इस रीजन में सात जिले- चामराज नगर, हासन, मांड्या, मैसूर, कोलार, तुमकुर और चिक्कबल्लपुर आते हैं. यहां चुनावी मिजाज कांग्रेस बनाम जेडीएस का रहता है. इलाके को जेडीएस का गढ़ माना जाता है. इलाके में वोक्कालिगा समुदाय का प्रभाव ज्यादा है.

दूसरे नंबर पर अनुसूचित जाति और कोरबा समुदाय का असर है. पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा वोक्कालिगा और सिद्धारमैया कोरबा समुदाय से आते हैं. सिद्धारमैया रीजन रीजन के 63 फीसदी AHINDA समाज (ओबीसी, मुस्लिम और अनुसूचित जाति) को साधने की कोशिश करते आ रहे हैं. इसमें 33 फीसदी ओबीसी, 13 फीसदी मुस्लिम, 17 फीसदी अनुसूचित जाति के लोग हैं.

हालांकि, अब तक देखा गया है कि जेडीएस की इलाके में खासी पकड़ रहती है लेकिन एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि इस रीजन की 55 सीटों में से सबसे ज्यादा 28 से 32 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं. दूसरे नंबर पर जेडीएस को 19 से 23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

वहीं, बीजेपी को शून्य से 4 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य के खाते में शून्य से 3 सीटें जा सकती हैं. अगर यह अनुमान रिजल्ट में तब्दील होता है तो जेडीएस के इस गढ़ में कांग्रेस का झंडा बुलंद माना जाएगा.  

लिंगायत के गढ़ में कांग्रेस को बढ़त

सेंट्रल कर्नाटक रीजन की 35 विधानसभा सीटों पर लिंगायत मतदाताओं का असर सबसे ज्यादा माना जाता है लेकिन यहां AHINDA समाज के भी काफी वोट हैं. इस रीजन को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. इसी इलाके से बीएस येदियुरप्पा राजनीति करते आए हैं. 2018 में इस रीजन की 35 में से 24 सीटें बीजेपी को मिली थीं, वहीं कांग्रेस को केवल 11 सीटें मिली थीं.

इस बार एबीपी न्यूज-सी-वोटर एग्जिट पोल के आंकड़े चौंका रहे हैं. एग्जिट पोल में इस रीजन में सबसे ज्यादा 18 से 22 सीटें कांग्रेस को जाती हुई दिख रही हैं. वहीं, बीजेपी को 12 से 16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. जेडीएस के खाते में शून्य से 2 सीटें और अन्य को शून्य से 1 सीट मिलने का भी अनुमान एग्जिट पोल के आंकड़ों में जताया गया है. 

बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस की सेंधमारी!

35 सीटों वाले सेंट्रल कर्नाटक रीजन को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. पिछले विधानसभा चुनाव में इस रीजन में कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी को 13 सीटें ज्यादा मिली थीं. पिछले चुनाव में यहां बीजेपी को 24 और कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार वोट प्रतिशत हो या सीटों का आंकड़ा, एक्जिट पोल का अनुमान बता रहा है कि कांग्रेस ने बीजेपी के इस गढ़ में सेंधमारी कर दी है.

एबीपी न्यूज-सी-वोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों में यहां सबसे ज्यादा वोट शेयर 44 फीसदी कांग्रेस को मिलता दिख रहा है. बीजेपी को 39 फीसदी वोट शेयर, जेडीएस को 10 फीसदी वोट शेयर और अन्य को 7 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है.

वहीं, एग्जिट पोल के आंकड़ों में सीटों के मामले में यहां बीजेपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 18-22 सीटें, जेडीएस को 0-2 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है. इस एग्जिट पोल के नतीजों की पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों से तुलना करें तो जहां बीजेपी की सीटें कम आती दिख रही हैं तो वहीं कांग्रेस को बढ़त मिलती नजर आ रही है.

जानकार मानते हैं कि लिंगायत के असर वाले इलाके में कांग्रेस ने बीजेपी के वोटबैंक में यहां सेंधमारी कर दी है. जानकार मानते हैं कि सीएम चेहरे के रूप में बीएस येदियुरप्पा को हटाए जाने के बाद इस रीजन में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि पूर्व सीएम की लिंगायत समाज में खासी पकड़ है. 

शहरी क्षेत्र वाले ग्रेटर बेंगलुरु रीजन में बीजेपी मजबूत

2018 में ग्रेटर बेंगलुरु रीजन की 32 सीटों में से कांग्रेस को 17 और बीजेपी को 11 सीटें मिली थीं. इस बार के एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों में बीजेपी इस रीजन में बाजी मारती हुई दिख रही है.

एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, इस रीजन में बीजेपी को 15 से 19 सीटें, कांग्रेस को 11 से 15 सीटें, जेडीएस को 1 से 4 सीटें और अन्य को शून्य से 3 सीटें मिल सकती हैं. जानकारों के मुताबिक ग्रेटर बेंगलुरु रीजन शहरी क्षेत्र हैं, जहां फिलहाल बीजेपी की पकड़ मजबूत मानी जाती है. यहां बजरंग दल का मुद्दा बीजेपी को फायदा पहुंचा सकता है.  

दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सीटों वाले रीजन में कांग्रेस-बीजेपी में टक्कर!

ओल्ड मैसूर रीजन के बाद सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें मुंबई-कर्नाटक रीजन में हैं. यहां विधानसभा की 50 सीटें हैं. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और बीजेपी का प्रभाव इस रीजन में माना जाता है. इस रीजन में भी लिंगायत वोटर काफी अहम हैं.

इस बार बीजेपी के लिए समस्या यह है कि जगदीश शेट्टार हो या लक्ष्मण सावदी जैसे लिंगायत नेता पाला बदलकर कांग्रेस के खेमे चले गए हैं. जिसके चलते कांग्रेस को लाभ मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों में इस रीजन में कांग्रेस और बीजेपी में टक्कर नजर आ रही है.

पोल के आंकड़ों में इस रीजन में बीजेपी को 43 फीसदी, कांग्रेस को 44 फीसदी, जेडीएस को 6 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट शेयर इस रीजन से मिल सकता है. वहीं, सीटों के मामले में बीजेपी को 24-28 सीटें, कांग्रेस को 22-26 सीटें, जेडीएस को 0-1 सीट और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है.

गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में इस रीजन की 50 सीटों में से बीजेपी ने 30 सीटें और कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं. इस लिहाज से बीजेपी को जहां नुकसान और कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है. वहीं, एग्जिट पोल के आंकड़ों में लड़ाई कांटे की नजर आ रही है.

ओल्ड मैसूर रीजन की 55 सीटें और मुंबई-कर्नाटक रीजन की 50 सीटें चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं. दोनों रीजन की मिलाकर 105 सीटें होती हैं. जो पार्टी इन दो रीजन में सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी, उसकी सरकार बनने का रास्ता आसान हो जाएगा. हालांकि, पूरी तस्वीर 13 मई को मतगणना के साथ साफ होगी.

यह भी पढ़ें- Poll Of Exit Polls 2023: कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस को मिलेंगी कितनी सीटें? पोल ऑफ एक्जिट पोल्स में जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget