एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: बीजेपी की रणनीति आई सामने, बड़ी रैलियों की बजाए छोटी सभाओं पर रहेगा जोर

दिल्ली चुनाव: 2015 में बीजेपी को महज तीन सीटों ही जीत मिली थी. इस बार पार्टी दिल्ली में वापसी की कोशिशों में कोई कसर नहीं रहने देना चाहती.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच ही सीधी टक्कर मानी जा रही है. आम आदमी पार्टी को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने बेहद ही खास रणनीति बनाई है. मंगलवार को नॉमिनेशन की प्रक्रिया बंद होने के बाद बीजेपी अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज करेगी. अब तक प्रचार से दूरी बनाए हुई पार्टी के तमाम दिग्गज नेता अभियान में शिरकत करेंगे. इसके लिए पार्टी ने 100 से ज्यादा दिग्गज नेताओं से संपर्क साधा है.

पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद मंगलवार के बाद प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे. पूर्वांचली वोटर्स को लुभाने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन भी प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे.

प्रधानमंत्री पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में जिताने के लिए तीन बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे. अमित शाह 6 और राजनाथ सिंह 7 से 10 रैलियों को संबोधित करेंगे. पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर इन नेताओं की रैलियों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है. दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रचार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. इन दोनों नेताओं की सभा मांग के अनुसार तय की जाएगी.

दिल्ली चुनाव LIVE: केजरीवाल आज दाखिल करेंगे नामंकन, बीजेपी-कांग्रेस जारी कर सकते हैं दूसरी लिस्ट

पार्टी ने तय किया है कि बड़ी रैलियों के बजाय छोटी सभाओं पर ज्यादा फोकस किया जाए. पार्टी ने अपने नेताओं को बड़ी सभाओं के बजाय गली-मोहल्लों में छोटी-छोटी सभाएं करने को कहा है. पार्टी राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान 5 हजार से ज्यादा सभाएं करेगी. पार्टी का लक्ष्य है कि वह दिल्लीभर में हर दिन 250 छोटी सभाएं करे. साथ ही कहा गया है कि इन सभाओं में 200 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए.

दिल्ली चुनाव: 2015 में 78 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत हुई थी जब्त

बीजेपी सोमवार शाम अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है. बीजेपी इस बार विधानसभा चुनाव में अकाली दल के अलावा जेडीयू, जेजेपी और एलजेपी के साथ गठबंधन करके मैदान में उतरने की तैयारी है. बीजेपी के इस महागठबंधन की तस्वीर सोमवार शाम तक साफ हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
Embed widget