एक्सप्लोरर

CBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट LIVE अपडेट : इस साल 91.46 प्रतिशत रहा रिजल्ट, पिछले साल के मुकाबले 0.36 फीसदी का हुआ इजाफा

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द ही सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा.

www.cbse.nic.in 2020 Class 10 Result Declared: Check CBSE Board 10th Result on cbseresults.nic.in CBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट LIVE अपडेट : इस साल 91.46 प्रतिशत रहा रिजल्ट, पिछले साल के मुकाबले 0.36 फीसदी का हुआ इजाफा

Background

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. वहीं अब 10वीं के स्टूडेंट्स की रिजल्ट को लेकर जिज्ञासा और भी बढ़ गई है. माना जा रहा है कि 12वीं के बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड आज जारी कर सकता है. आज रिजल्ट की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है कि बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि 15 जुलाई तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. स्टूडेंट्स को दसवीं के परिणामों का बेसब्री से इंतजार है.

 

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई की इस साल की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ 15 फरवरी 2020 से शुरू हुईं थी. इस साल सीबीएसई की 10वीं क्लास में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे. वहीं कोरोना वायरस महामारी के चलते 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 मार्च 2020 को स्थगित कर दी गईं थी. उस समय 10वीं की चार विषयों की परीक्षाएं होना बाकी थी. उधर उत्तर पूर्वी दिल्ली के करीब 86 स्कूलों में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 फरवरी 2020 से ही स्थगित कर दी गई थी. वहीं अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बोर्ड ने शेष बची परीक्षाओं को रद्द करते हुए इंटरनल असेसमेंट के आधार पर 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है.

 

ऐसा रहा CBSE 12th का रिजल्ट

 

इस साल सीबीएसई की 12वीं क्लास की परीक्षा में कुल 88.78% छात्र पास हुए हैं, इनमें 92.15% लड़कियां, 86.19% लड़के और 66.66% ट्रांसजेंडर छात्र सफल घोषित हुए हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार 12वीं कक्षा के रिजल्ट में करीब 5 प्रतिशत का सुधार हुआ है.

 

पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट

 

पिछले साल की बात करें तो 10वीं में करीब 91.1 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, इनमें 92.45 फीसदी लड़कियां, 90.14 फीसदी लड़के और 94.74 प्रतिशत ट्रांसजेंडर छात्रों के हाथ सफलता लगी थी. वहीं साल 2019 में 13 ऐसे छात्र थे जिन्होनें 500 में से 499 अंक हासिल किए थे.

 

यहां चेक करें सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

 

सीबीएसई बोर्ड द्वारा रिजल्ट एक बार घोषित किए जाने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सभी स्टूडेंट्स अब अपने रोल नंबर अपने पास रख लें ताकि रिजल्ट जारी होते ही रिजल्ट चेक किया जा सके.

 

मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी

 

CISCE बोर्ड की तरह सीबीएसई भी इस बार स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा. बोर्ड ने 12वीं की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की और अब 10वीं की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी. दरअसल, इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी परीक्षा नहीं हो पाईं जिसके कारण स्टूडेंट्स का रिजल्ट इवैल्युवेशन विधि से तैयार किया गया है. ऐसे में स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट जारी करने का कोई सेंस नहीं बनता.

 

डिजिलॉकर से हासिल कर सकते हैं डॉक्यूमेंट्स

 

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद अपने स्टूडेंट्स को एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी के साथ ही डिजिटल भी देता है. डिजिटल एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स digilocker.gov.in से जाकर स्टूडेंट्स ले सकते हैं. डिजिलॉकर के अकाउंट क्रेडेशियल बोर्ड स्टूडेंट्स को एसएमएस के जरिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर भेजेगा.

14:41 PM (IST)  •  16 Jul 2020

CBSE Board 10th Result 2020, cbse.nic.in Result Live Updates, cbseresults.nic.in 2020: रिजल्ट के मामले में गुवाहाटी रीजन रहा सबसे नीचे
इस बार के रिजल्ट जहां त्रिवेंद्रम रीजन ने बाजी मारी है वहीं गुवाहाटी रीजन सबसे नीचे रहा है. गुवाहाटी रीजन का इस साल रिजल्ट 79.12 प्रतिशत रहा है.
14:09 PM (IST)  •  16 Jul 2020

CBSE Board 10th Result 2020, cbse.nic.in Result Live Updates, cbseresults.nic.in 2020: CBSE 10वीं में इतने छात्र हुए पास
इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 18,73,015 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 17,13,121 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. पास हुए छात्रों का प्रतिशत 91.46 रहा है. पिछले साल के मुकाबले इस साल के रिजल्ट में 0.36 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget