एक्सप्लोरर

Winter Vacation: उन राज्यों की लिस्ट जहां ठंड की वजह से स्कूल बंद हैं

​School Closed: बढ़ती ठंड के चलते कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है तो कहीं स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं. आइए देखते हैं किन राज्यों कब तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

ठंड का कहर बढ़ गया है. जनवरी आते ही शीतलहर ने देश के कई राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है. इसकी वजह से कई राज्यों ने अपने यहां सर्दियों की छुट्टी (Winter Vacation) की घोषणा कर दी है. यूपी, पंजाब, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में बच्चों को सुरक्षा को देखते हुए न सिर्फ छुटि्टयां बढ़ाई गई हैं बल्कि कई जगह स्कूल खुलने की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है. इस खबर में आप जान सकते हैं कि किस राज्य में कब तक छुट्टियां हैं.

उत्तर प्रदेश में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
कड़ाके की ठंड के चलते उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में स्कूल 31 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक बंद  रहेंगे. हालांकि, लखनऊ में अभी 4 से 7 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे.

पंजाब में छुट्टियां बढ़ाई गईं
पंजाब में पहले स्कूल की छुट्टियां 3 जनवरी तक थीं लेकिन ठंड को देखते हुए अब इन्हें बढ़ाकर 9 जनवरी तक कर दिया गया है. पंजाब में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल अब 10 जनवरी से खुलेंगे.

हरियाणा में 15 जनवरी तक स्कूल बंद
हरियाणा में सर्दी की छुट्टियां 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी. हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने सभी सरकारी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियों के आदेश दिए हैं.

मध्य प्रदेश में बदला स्कूलों का समय
मध्य प्रदेश में भोपाल समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों के खुलने का समय बदल दिया गया है. भोपाल में स्कूल साढ़े नौ बजे के बाद खोलने के आदेश जारी किए गए हैं. वहीं शिवपुरी जिले के कलेक्टर ने 7 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं.

बिहार में स्कूलों की स्थिति
बिहार में स्कूलों को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है, हालांकि कुछ-कुछ जिलों में डीएम के आदेश से स्कूल बंद हैं. पटना में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे. 8 जनवरी को रविवार होने के कारण पटना के स्कूल अब 9 जनवरी से खुलेंगे. बिहार के बक्सर में 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे. जबकि औरंगाबाद, बिहार शरीफ और जहानाबाद में स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे.

झारखंड में शीतकालीन अवकाश
झारखंड में कड़ाके की ठंड के कारण प्राइमरी स्कूलों (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक) में 8 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियां रहेंगी.

राजस्थान में 5 जनवरी तक छुट्टी
राजस्थान में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक स्कूलों की छुट्टी कर दी है.

हिमाचल प्रदेश में 12 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते कई क्षेत्रों में रास्ते बंद हैं. हिमाचल के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 12 फरवरी तक रहेगा.

यह भी पढ़ें-

​​School Closed: कहीं 10 तो कहीं 14 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां, दिल्ली में इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

School Sex Education: स्कूलों में जल्द अनिवार्य हो सकती है सेक्स एजुकेशन, सुप्रीम कोर्ट की चिंता पर सरकार का अपडेट
स्कूलों में जल्द अनिवार्य हो सकती है सेक्स एजुकेशन, सुप्रीम कोर्ट की चिंता पर सरकार का अपडेट
Carbon Credit: क्या है कार्बन क्रेडिट, हवा बेचकर अरबों रुपये कैसे कमा रहे हैं ये देश?
क्या है कार्बन क्रेडिट, हवा बेचकर अरबों रुपये कैसे कमा रहे हैं ये देश?
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
Data Centre Boom Jobs in India : इंजीनियरों की होगी बल्ले-बल्ले! भारत का डेटा सेंटर बूम देगा 2030 तक 1 लाख नौकरियां
इंजीनियरों की होगी बल्ले-बल्ले! भारत का डेटा सेंटर बूम देगा 2030 तक 1 लाख नौकरियां

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget