एक्सप्लोरर

विंग कमांडर व्योमिका सिंह की सैलरी 8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी, अभी कितने मिलते हैं पैसे?

Wing Commander Vyomika Singh: क्या आप जानते हैं 8वां वेतन आयोग लगने के बाद विंग कमांडर व्योमिका सिंह की सैलरी पर कितना फर्क पड़ सकता है, आइए जानते हैं...

भारतीय वायुसेना की बहादुर महिला अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह देश की उन चुनिंदा अफसरों में से एक हैं, जिन्होंने आसमान की ऊंचाइयों को न केवल छुआ है, बल्कि वहां मिसाल भी कायम की है. 18 दिसंबर 2004 को उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन (महिला) फ्लाइंग पायलट कोर्स के तहत वायुसेना में कदम रखा था. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह युवा अफसर आने वाले समय में भारतीय वायुसेना का गर्व बन जाएंगी.

आज व्योमिका सिंह 2,500 घंटे से ज्यादा की सफल उड़ानें पूरी कर चुकी हैं. इन उड़ानों में उन्होंने कई बार जोखिम भरे मिशन भी पूरे किए हैं चाहे वो ऊंचे पहाड़ हों, घने जंगल हों या तपते हुए रेगिस्तान. उन्होंने ‘चेतक’ और ‘चीता’ जैसे हल्के हेलिकॉप्टर उड़ाए हैं, जो आमतौर पर राहत और बचाव कार्यों में इस्तेमाल किए जाते हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से विंग कमांडर व्योमिका सिंह लगातार चर्चा में हैं.

जब बनीं विंग कमांडर

वर्ष 2017 में व्योमिका को विंग कमांडर के पद पर प्रमोट किया गया. यह रैंक वायुसेना की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है. इस रैंक पर तैनात अफसर अक्सर स्क्वाड्रन या ऑपरेशनल यूनिट्स की कमान संभालते हैं. यानी अब वे सिर्फ उड़ान नहीं भरतीं, बल्कि मिशनों की रणनीति बनाने और उन्हें अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभाती हैं.

यह भी पढ़ें -

यूपी पुलिस में भर्ती निकली तो कितने अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी? जान लीजिए पूरा गणित

कितना वेतन मिलता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार विंग कमांडर के तौर पर व्योमिका सिंह को हर महीने लगभग 90,000 से 1,20,000 रुपये तक का वेतन मिलता है. इसके अलावा उन्हें कई सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं. जिनमें सरकारी आवास या हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सेना की गाड़ी और ड्राइवर, फ्री मेडिकल सुविधा (स्वयं और परिवार के लिए), क्लब और कैंटीन की सुविधा आदि हैं.

8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी सैलरी?

8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद उनकी सैलरी में करीब 20% से 25% तक का इजाफा हो सकता है. ऐसे में अनुमान है कि विंग कमांडर जैसे अधिकारियों का वेतन 1.10 लाख से 1.50 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही भत्तों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

कोटा की गलियों में पढ़ाई का जुनून, वाराणसी के अक्षत ने जेईई में रच दिया इतिहास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget