एक्सप्लोरर

बच्चे इंटरनेट का करते हैं इस्तेमाल तो माता-पिता को पता होनी चाहिए ये बात

आजकल इंटरनेट एक ऐसा जरिया बन गया है जिससे बच्चे इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में आप अपने बच्चे को इंटरनेट के सही इस्तेमाल के बारे में बताएं,

आज के समय में इंटरनेट हमारी जिंदगी का एक बहुत ही अहम हिस्सा बन चुका है. इसके जरिए हम अपने बहुत से काम कर सकते हैं और किसी भी चीज के बारे में जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. इससे हम सोशल मीडिया से जुड़ जाते हैं. सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जो दूर बैठे लोगों को आपस में जोड़े रखने का काम करता है. इसके साथ ही इंटरनेट एक ऐसा जरिया भी है जिसके द्वारा बच्चे इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि जब आपके बच्चे इंटरनेट का इस्तेमाल करें तो आप अपने बच्चों को बताएं कि उन्हें किस तरह इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहिए, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आपको अपने बच्चों को इंटरनेट के कौन-से नियम बताने चाहिए.

बच्चों के इंटरनेट चलाने का समय निश्चित करें बच्चों के लिए इंटरनेट उपयोग करने का एक समय निर्धारित करें जिससे कि वो एक लिमिटेड टाइम के लिए ही इसका इस्तेमाल करें. कई ऐप्स और प्लेटफार्म ऐसे होते हैं जो सुरक्षित ब्राउजिंग की आदतों को बढ़ावा देने के लिए 'चाइल्ड फिल्टर'  के साथ आते हैं. अगर आप बच्चों को फोन देते हैं तो एक तय समय के बाद उनसे फोन वापस ले लें.

आप उनके अकाउंट की प्राइवेसी चेक करें आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और जानकारी प्राप्त करने का एक अच्छा और सुरक्षित तरीका होता है, बच्चे भी आजकल सोशल मीडिया पर अकाउंट तुरंत बना लेते हैं. मगर आपको उनके अकाउंट पर ध्यान देने की आवश्यकता है. ऐसे में जब वो सोशल मीडिया पर ऑनलाइन जाते हैं, आप उनके साथ बैठकर देख सकते हैं. साथ ही आप उन्हें हैकिंग की घटनाओं से भी बचा सकते हैं.

दूर रखने की कोशिश करें पॉर्न साइट से एक-दूसरे से सुझाव लेने के बाद ही बच्चे ज्यादातर ऐसी साइट्स पर पहुंचते हैं, ऐसे में आपको अपने बच्चों को इन साइट्स पर जाने से रोकना चाहिए और उन्हें समझाना चाहिए कि वो किसी भी गलत साइट्स पर न जाएं. इसके अलावा जब आपके बच्चे इंटरनेट का उपयोग करें तो आपको उनके साथ ही रहना चाहिए, जिससे वो पॉर्न साइट्स से दूर रहें.

पर्सनल जानकारी पोस्ट करने से मना करें बच्चों को जो भी अच्छा लगता है वो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं. ऐसे में आप उन्हें बताएं कि कभी भी निजी, संवेदनशील जानकारी को ऑनलाइन पोस्ट करना सही नहीं होता. अपने बच्चों को संवेदनशील जानकारी जैसे कि पता, स्कूल या अन्य पर्सनल जानकारी ऑनलाइन नहीं देनी चाहिए जो आपके पारिवार के जीवन को खतरे में डाल दे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget