एक्सप्लोरर

WBJEE 2023 Exam Date: वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम की तारीख घोषित, इस डेट पर होगी परीक्षा

WBJEE 2023 Exam Date Announced: वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड ने डब्ल्यूबीजेईई परीक्षा 2023 की तारीख घोषित कर दी है. इस वेबसाइट पर करें चेक.

WBJEE 2023 Exam: वेस्ट बंगाल के इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर जैसे कई कोर्स में एडमिशन के लिए डब्ल्यूबीजेईई परीक्षा 2023 (WBJEE 2023 Exam) की तारीख घोषित कर दी गई है. वेस्ट बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. इसके मुताबिक डब्ल्यूबीजेईई एग्जाम 2023 का आयोजन 30 अप्रैल 2023 दिन रविवार को किया जाएगा. वे कैंडिडेट्स जो ये परीक्षा दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ये जानकारी ले सकते हैं. ऐसा करने के लिए डब्ल्यूबीजेईई की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – wbjeeb.nic.in

अपडेट्स के लिए देखते रहें वेबसाइट

इसी वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा का इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी होगा और यहीं से रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकेगा. इस बाबत डब्ल्यूबीजेईई ने प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें लिखा है कि, ‘डब्ल्यूबीजेईई -2023 पश्चिम बंगाल के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल, 2023 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे विवरण के लिए समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट www.wbjeeb.nic.in/ www.wbjeeb.in देखें.’

काउंसलिंग भी करता है डब्ल्यूबीजेईई

बता दें कि प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के साथ ही डब्ल्यूबीजेईई इसमें भाग लेने वाले इंस्टीट्यूट्स के लिए काउंसलिंग भी आयोजित करता है. डब्ल्यूबीजेईई के अलावा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए नेशनल लेवल का एग्जाम जेईई मेन भी आयोजित होता है. इसका शेड्यूल भी जल्द जारी होने की उम्मीद है. इसी प्रकार आर्किटेक्चर कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल लेवल का टेस्ट नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर आयोजित किया जाता है. इसके लिए कैंडिडेट्स को जेईई मेन का दूसरा पेपर पास करना होता है.

पिछले साल इस तारीख पर हुआ था पेपर

लास्ट ईयर डब्ल्यूबीजेईई 2022 का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 के दिन किया गया था. उम्मीदवार 200 अंकों के पेपर में शामिल हुए थे. पश्चिम बंगाल के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश के लिए, जेईई मेन्स परीक्षा और एनएटीए परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.

यह भी पढ़ें: यहां देखें गवर्नमेंट जॉब की लिस्ट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU UG Admission 2026 : DU में यूजी एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी, आज करें ये काम
DU में यूजी एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी, आज करें ये काम
New Education Minister Prahlad Joshi : नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के पास कौन-सी डिग्री है?
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के पास कौन-सी डिग्री है?
RPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, AI से जांची जाएंगी कॉपियां
RPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, AI से जांची जाएंगी कॉपियां
School Tuition Fees Hike 2026: स्कूल फीस ने बिगाड़ा बजट, ट्यूशन चार्ज में सबसे ज्यादा उछाल
स्कूल फीस ने बिगाड़ा बजट, ट्यूशन चार्ज में सबसे ज्यादा उछाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget