एक्सप्लोरर

WB Board Exam 2021: पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा को लेकर एक्सपर्ट पैनल ने जनता से मांगे सुझाव

WB Board Exam 2021: पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार को ईमेल आईडी शेयर कर 24 घंटे के भीतर बोर्ड परीक्षा पर जनता से सुझाव मांगे. विभाग ने असेसमेंट के लिए संभावित क्राइटेरिया के बारे में भी राय मांगी है. गौरतलब है कि जनता से 7 जून यानी आज दोपहर 2 बजे तक परीक्षा को लेकर सुझाव देने की अपील की गई है.

सीबीएसई की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद कई राज्यों ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाएं कैंसल कर दी हैं. वहीं पश्चिम बंगाल में अभी तक बोर्ड परीक्षा को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार (6 जून) को घोषणा की थी कि राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए एक एक्सपर्ट पैनल गठित किया है. समिति सिफारिश करेगी कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाए या नहीं. पैनल ने रविवार को ईमेल आईडी जारी कर जनता से बोर्ड परीक्षा को लेकर सुझाव भी मांगे. 

पैनल ने ईमेल आईडी शेयर कर जनता से मांगी राय
बता दें कि कोविड-19 महामारी के बीच बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की फीजिबिलिटी की जांच के लिए विशेषज्ञ पैनल बनाने के तीन दिन बाद पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार को ईमेल आईडी शेयर कर 24 घंटे के भीतर इस मामले पर जनता की राय मांगी.

स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार जारी किया एक नोटिस
स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार को जारी एक नोटिस में कहा, "माध्यमिक / उच्च माध्यमिक परीक्षा 2021 आयोजित की जाए या नहीं, इस पर जनता के विचार मांगे जा रहे हैं. विभाग ने लोगों से कहा है कि अगर वे परीक्षा आयोजित कराने के पक्ष में हैं तो उसे कराने के तौर-तरीकों के लेकर राय दें.” विभाग ने असेसमेंट के संभावित क्राइटेरिया के बारे में भी राय मांगी है.

सीएम ने ट्वीट कर जनता से किया अनुरोध
वहीं सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को ट्वीट किया, हम अभिभावकों, आमजनों, शिक्षा क्षेत्र के एक्सपर्ट्स, सिविल सोसाइटी के लोगों से सुझाव मांगे हैं. मेरा आपसे अनुरोध है कि आप 7 जून 2021 दोपहर दो बजे तक अपने विचार शेयर करें.”

पैनल राज्य सरकार को सौंप चुका है अपनी रिपोर्ट
गौरतलब है कि 6 सदस्यीय एक्सपर्ट समिति, जिसमें माध्यमिक बोर्ड के प्रमुख, राज्य बाल अधिकार संरक्षण पैन के प्रमुख, एक डॉक्टर और शिक्षाविद शामिल हैं. इस कमेटी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट पहले ही सरकार को सौंप दी है हालांकि इसकी सिफारिशों को सार्वजनिक नहीं किया गया है. हालांकि, पैनल के एक सदस्य ने पीटीआई को बताया कि वह और अन्य ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की है कि वर्तमान परिस्थितियों में कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए ऑफ़लाइन परीक्षा आयोजित करना सही नहीं है. वहीं स्टूडेंट्स के लिए ओपन बुक परीक्षा ज्यादा सही रहेगी या ऑनलाइन परीक्षा, इसे लेकर मतभेद भी थे.

बता दें कि इस साल 12 लाख से अधिक छात्र माध्यमिक और 8.5 लाख उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होंगे. वहीं सीबीएसई और सीआईएससीई ने हाल ही में महामारी के मद्देनजर 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. 

ये भी पढ़ें

ICAI CA Exam 2021: सीए एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, जानें कब है फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा

JKSSB Recruitment 2021: जेएंडके सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने निकाली बंपर भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget