एक्सप्लोरर

UP Board Result 2020: परिवार के लिए गर्व का पल-बेटी ने 10वीं में किया जिला टॉप तो 12वीं में बेटा बना थर्ड टॉपर

गाजियाबाद के रहने वाले शाहिद जी की बेटी मंतशा ने जहां एक ओर जिला टॉप किया है तो वहीं 12वीं के रिजल्ट में बेटे साहिल ने जिले में तीसरा नंबर हासिल किया और अपना स्कूल टॉप किया है.

गाजियाबाद में कपड़े धोने वाले शख्स के यहां जश्न का माहौल है और हो भी क्यों ना क्योंकि एक तरफ जहां दसवीं में उसकी बेटी ने जिला टॉप किया है तो वहीं 12वीं के रिजल्ट में बेटा जिले तीसर नंबर पर और अपना स्कूल टॉप किया है. यह घर है गाजियाबाद के डासना में रहने वाले शाहिद अली का. शाहिद अली कपड़े धोने का काम करते हैं आज इस घर में दुआएं बरस रही हैं और मिठाई खाई जा रही है मौका भी ऐसा ही है क्योंकि आज इस घर के दो चिरागों ने अपना और अपने परिवार का नाम आसमान की बुलंदियों पर लिख दिया है.

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज आ गए. गाजियाबाद में मंतशा ने 600 में से 559 नंबर लाकर जिला टॉप किया है. प्रतिशत की बात करें तो उसके 93.17 प्रतिशत है. मंतशा महर्षि दयानंद कॉलेज गोविंदपुरम की छात्रा है. तीन भाई-बहनों में मंतशा का एक बड़ा और एक छोटा भाई है. मंतशा के पिता शाहिद अली कपड़े धोने का काम करते हैं और उसी से पूरे परिवार का गुजर-बसर चलता है. मंतशा से जब पूछा गया जो उनके पिता की आमदनी कम है और क्या कभी उन्होंने पढ़ाई रोकने के लिए कहा तो मंतशा ने भरे गले से बताया. उसने कहा कि उसके पिता ने हमेशा उसे पढ़ाई के लिए बढ़ावा दिया और किसी चीज की कमी नहीं होने दी . मंतशा के मुताबिक उसके दो भाई है और उसके पिता ने कभी भी बेटे और बेटी में भेदभाव नही किया.

मंतशा का बड़ा भाई साहिल भी 12वीं का स्टूडेंट है. मंतशा और साहिल के मुताबिक वो रोजाना 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती है. मैथमेटिक्स उसका फेवरेट सब्जेक्ट है. मंतशा के मुताबिक वो पढ़ाई का प्रेशर कभी नहीं लेती है और पढ़ाई को मजे लेकर पढ़ती है. उसका बड़ा भाई साहिल उसे पढ़ाता है. ऐसे परिवार से आकर जिस मुकाम पर पहुंचना अपने आप में बड़ी बात है. मंतशा चाहती है कि पढ़ाई को लेकर कभी बच्चे प्रेशर में ना आए और वह आराम से पढ़ाई करते रहे. मंतशा अब मैथ्स स्ट्रीम लेगी. मंतशा का सपना साइंटिस्ट बनना है. हालांकि उसका कहना है कि अगर वह किसी वजह से साइंटिस्ट ना बन पाए तो फिर वह इंजीनियर बनेगी. अब मंतशा चाहती है कि वो 12 वी के बोर्ड में अब से भी अच्छे नम्बर लाये. मंतशा के घर मे खुशी का माहौल है और उसके नम्बर से सभी बेहद खुश है. वही साहिल भी 12वीं में जिले में तीसरे नंबर पर और अपने स्कूल में फर्स्ट आया है उसके आठ 86.4 प्रतिशत अंक है. साहिल ने आईआईटी दिल्ली के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी शुरू कर रखी है .

वहीं दोनों होनहार बच्चों के पिता शाहिद बताते हैं कि ऐसा नहीं है कि यहां तक का मुकाम उनके लिए बहुत आसान था. आमदनी कम है और कई बार मौके ऐसे भी आए कि जहां तहां से इंतजाम करके बच्चों को पढ़ाना पड़ा. आज जिस मुकाम पर यह बच्चे पहुंचे हैं इसका हर किसी का सपना होता है लेकिन असली सपने वही जी पाते हैं जो मेहनत करते हैं और अपने आप को इस लायक बनाते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget