एक्सप्लोरर

अब नहीं होगी UPSEE परीक्षा, अगले साल से JEE Main के द्वारा मिलेगा AKTU में एडमिशन

Abdul Kalam Technical University ने Uttar Pradesh State Engineering Entrance Examination को अगले सेशन से खत्म करने का फैसला लिया है. अब JEE Main एग्जाम के द्वारा होगा स्टूडेंट्स का सेलेक्शन.

AKTU Discarded UPSEE Exam From Session 2021-22: अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने उत्तर प्रदेश स्टेट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम को अगले एकेडमिक सेशन 2021-22 से खत्म करने का फैसला लिया है. इसके स्थान पर अब कैंडिडेट्स को जेईई मेन परीक्षा के स्कोर के बेसिस पर उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजेस में एडमिशन दिया जाएगा. जैसा कि आप जानते ही हैं ऐकेटीयू के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजेस में अभी तक यूपीएसईई परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स का चयन होता था. यह एक स्टेट लेवल एग्जाम है जिसमें हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स भाग लेते हैं. इसके माध्यम से स्टेट के 750 विभिन्न कॉलेजेस में करीब 1.40 लाख सीट्स पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होता है. हालांकि अब ऐकेटीयू ने इस परीक्षा को खत्म करने का फैसला लिया है. इसकी जगह स्टूडेंट्स को नेशनल लेवल की परीक्षा ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन देनी होगी.

यह निर्णय अगले एकेडमिक सेशन यानी 2021-22 से लागू होगा. इस साल के एडमिशंस पर इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. वह पिछले साल की ही तरह होंगे.

इस एप्लीकेशन से करें प्रैक्टिस –

स्टूडेंट्स जेईई मेन परीक्षा की प्रैक्टिस करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर नेशनल टेस्ट अभ्यास एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं. यहां उन्हें जेईई मेन परीक्षा के पेपर मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर वे अंदाजा लगा सकते हैं कि इस परीक्षा का पैटर्न क्या होता है और यह यूपीएसईई परीक्षा से किन मायनों में भिन्न है. जाहिराना तौर पर यूपीएसईई एक स्टेट लेवल की परीक्षा है और जेईई नेशनल लेवल की तो इनके स्टैंडर्ड में काफी फर्क होगा लेकिन इस फर्क को समझने के लिए जेईई के पेपर देखना ठीक रहेगा. इस फैसले से स्टूडेंट्स का कांपटीशन भी बढ़ गया और परीक्षा का स्तर भी. अब यूपी के इंजीनियरिंग कॉलेजेस में एडमिशन पाना आसान नहीं होगा. हालांकि इस बारे में यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा है कि स्टूडेंट्स को जेईई के पेपर पैटर्न से परीचित कराने के लिए कुछ मान्यता प्राप्त सेकेंडरी स्कूलों में जेईई की फ्री कोचिंग उपलब्ध करायी जाएगी.

जेईई परीक्षा साल में दो बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा कंडक्ट करायी जाती है. इसके माध्यम से कैंडिडेट्स को देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजेस में एडमिशन मिलता है.

DU Admissions 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशंस की दूसरी मेरिट लिस्ट रिलीज, du.ac.in पर करें चेक IAS Success Story: पांच बार असफल होने के बावजूद फरमान ने नहीं रोके कदम और छठवीं बार में बनें IAS ऑफिसर   

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Bullet Train Driver: बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
IIT Teacher Shortage:  शिक्षकों की कमी से जूझ रहे IIT संस्थान, 4300 पद खाली, सामने आई केंद्र की रिपोर्ट
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे IIT संस्थान, 4300 पद खाली, सामने आई केंद्र की रिपोर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget